देश

बिहार विधान परिषद चुनाव में सभी राजनीतिक दलों की प्रतिष्ठा दांव पर, जानें कौन कितनी सीट पर लड़ा रहा चुनाव

स्थानीय निकाय कोटे से चुनी जाने वाली विधान परिषद की 24 सीटों पर होने वाले चुनाव की घोषणा के साथ ही सत्ता पक्ष और विपक्ष अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

बिहार विधान सभा/ फोटो: Getty Images 
बिहार विधान सभा/ फोटो: Getty Images  

स्थानीय निकाय कोटे से चुनी जाने वाली विधान परिषद की 24 सीटों पर होने वाले चुनाव की घोषणा के साथ ही सत्ता पक्ष और विपक्ष अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। इस चुनाव में जहां सभी राजनीतिक दलों की प्रतिष्ठा जुड़ी हुई है, इस कारण तय है कि इस चुनाव में सत्ता और विपक्ष के बीच जमकर जोर-आजमाइश होगी। इस चुनाव को लेकर सत्ता और विपक्षी दलों का गठबंधन बिखरा नजर आ रहा है।

इस चुनाव में विपक्षी दलों के महागठबंधन में बिखराव हो चुका है। राजद जहां अपने 23 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है वहीं एक सीट भाकपा को दे दी है, जबकि कांग्रेस ने अकेले चुनाव लडने की घोषणा कर दी है। कांग्रेस भी अपने आठ प्रत्याशियों का ऐलान भी कर दिया है।

सत्ता पक्ष की ओर से अब तक तय है भाजपा और जदयू के उम्मीदवार मैदान में होंगे। सत्ता पक्ष में भाजपा और जदयू में 12 और 11 सीटों पर समझौता हुआ है, जबकि एक सीट राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) को दी गई है।

विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) को एक भी सीट नहीं दी गई। हालांकि विकासशील इंसान पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है, लेकिन अब तक प्रत्याशियों के नाम नहीं तय किए हैं।

विधान परिषद की रिक्त हुई 24 सीटों के लिए चार अप्रैल को वोट पड़ने हैं और वोटों की गिनती सात अप्रैल को होगी। हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनावों में चुनकर आए लगभग एक लाख 32 हजार पंचायत प्रतिनिधि वोट डालेंगे।

इस चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की प्रतिष्ठा जुड़ी हुई है। स्थानीय निकाय के प्रतिनिधियों को अपने पक्ष में करने के लिए सभी दलों ने प्रयास शुरू कर दिए हैं।

सत्ता पक्ष जहां बिखरे विपक्ष को लेकर फायदा उठाने की पुरजोर कोशिश में है वहीं विपक्ष भी इस चुनाव में अपनी सीट बढ़ाने को लेकर तैयार है। खाली हुई 24 सीटों में भाजपा की 12, जदयू की छह, राजद की तीन, कांग्रेस और लोजपा की एक-एक व एक निर्दलीय की सीटें हैं, ऐसे में तय है कि सभी दलों को अपनी सीट बचाना चुनौती है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • प्रधानमंत्री के पास ‘गद्दारों’ के लिए समय, प्रदर्शनकारी युवाओं के लिए नहींः उद्धव ठाकरे

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 'दोबारा हो परीक्षा, निष्पक्ष जांच की भी मांग', JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

  • ,
  • बटाला ग्रेनेड हमले में शामिल तीसरा आरोपी गिरफ्तार, पंजाब के पुलिस ठिकानों को बनाना चाहता था निशाना

  • ,
  • JPSC-JSSC विवाद: सरकार और छात्रों के बीच हुई बैठक, मंत्रियों ने धरना खत्म करने की अपील की, छात्र बोले- मांगे पूरी करो

  • ,
  • ''आस्था के साथ धोखे’ के आरोपों पर जवाब दें पीएम', जयराम रमेश ने छात्रों पर बल प्रयोग को लेकर गृह मंत्री से भी मांगा जवाब