देश

नुपुर शर्मा के बयान पर बवाल: रांची में कर्फ्यू का फैसला बदला, अब धारा 144 लागू, इंटरनेट सर्विस बंद

नुपुर शर्मा के बयान को लेकर रांची में शुक्रवार को उपद्रव की घटनाओं पर नियंत्रण के बाद अब शहर के मेन रोड और उसके आस-पास 500 मीटर की परिधि में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गयी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

नुपुर शर्मा के बयान को लेकर रांची में शुक्रवार को उपद्रव की घटनाओं पर नियंत्रण के बाद अब शहर के मेन रोड और उसके आस-पास 500 मीटर की परिधि में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गयी है। इसके पहले रांची के उपायुक्त ने शहर में कर्फ्यू लागू करने की बात कही थी। अफवाहों पर रोक लगाने के लिए प्रशासन के आदेश पर रांची में इंटरनेट की सेवाएं शनिवार सुबह छह बजे तक के लिए बंद कर दी गयी हैं। बता दें कि भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा के बयान पर रांची में शुक्रवार को करीब चार घंटे तक बवाल हुआ। जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों नेमेन रोड में जमकर उत्पात मचाया। दर्जनों गाड़ियों के शीशे तोड़ दिये गये। मेन रोड स्थित एक मंदिर पर भी पथराव किया। इन्हें नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठियां चलायीं और कई राउंड हवाई फायरिंग की। इसमें दो दर्जन से भी ज्यादा लोग जख्मी हो गये हैं। बुरी तरह घायल हुए बारह लोगों को इलाज के लिए रिम्स में दाखिल कराया गया है। बेकाबू भीड़ को नियंत्रित करने पहुंचे रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा भी जख्मी हो गये हैं। उन्हें इलाज के लिए एक निजी हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है।

Published: undefined

शहर में हालात को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स को बुलाया गया है। मेन रोड, कर्बला चौक और डोरंडा में हालात पर काबू पाने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स और बड़ी तादाद में पुलिसकर्मी बुलाये गये हैं।

Published: undefined

हंगामे की वजह से मेन रोड में लगभग तीन किलोमीटर के दायरे में सभी दुकानें दोपहर से ही बंद हो गयी थीं। शहर के डोरंडा इलाके में भी जबर्दस्त प्रदर्शन हुआ। शुक्रवार को शहर में मुस्लिम समाज के लोगों ने नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दुकानें बंद रखीं। शहर का डेली मार्केट सुबह से ही पूरी तरह बंद रहा। दो बजे नमाज के बाद हजारों लोग नारे लगाते हुए अचानक मेन रोड पर उतर आये। भीड़ जब भगदड़ की शक्ल में मेन रोड एकरा मस्जिद से आगे बढ़ने लगी तो पुलिस बल ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इसपर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। सड़क किनारे खड़ी कई बाइक और गाड़ियां तोड़ दी गयीं। इसपर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसके बाद भी हालात काबू में नहीं आये तो कई राउंड फायरिंग की गयी।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • राहुल-अखिलेश की अनोखी जनसभा, माइक खराब लेकिन देश की वर्तमान दशा-दिशा और भविष्य पर खूब हुई चर्चा, देखें वीडियो

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: ईरानी राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर की आपात स्थिति में लैंडिंग, हादसे का अंदेशा, रेस्क्यू के लिए टीमें रवाना

  • ,
  • लोकसभा चुनावः बिहार की 5 सीट पर भी कल वोटिंग, सारण में रोहिणी तो हाजीपुर में चिराग की साख दांव पर

  • ,
  • ईरानी राष्ट्रपति को ले जा रहे हेलीकॉप्‍टर की अजरबैजान में हुई हार्ड लैंडिंग, दुर्घटना की खबरों को खारिज किया

  • ,
  • लोकसभा चुनावः पांचवें चरण में कल बंगाल की 7 सीट पर भी मतदान, BJP के कई दिग्गजों की साख दांव पर