
उत्तर प्रदेश में मस्जिदों पर अजान के लिए लाउडस्पीकर की अनुमति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी ने कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि रमजान के पवित्र महीने में इस तरह का फैसला सही नहीं है।
Published: undefined
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और विधायक शिवपाल यादव ने कहा, "प्रदेश की बीजेपी सरकार समाज के कुछ वर्गों के खिलाफ है। यह जानबूझकर मुसलमानों के खिलाफ काम कर रही है और इसीलिए ऐसे फैसले ले रही है। सभी धर्मों के लोगों को आजादी मिली है, लेकिन सरकार जानबूझकर माहौल खराब करने की कोशिश करती है।"
Published: undefined
शंकराचार्य विवाद पर शिवपाल यादव ने कहा, "शंकराचार्य किया जा रहा है और सरकार की तरफ से इसे बढ़ावा दिया जा रहा है। इसमें शामिल व्यक्ति खुद सरकार का हिस्सा है। मैंने यह कल कहा था और मैं आज फिर कह रहा हूं, उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। प्रशासन ने शंकराचार्य के साथ जिस तरह का व्यवहार किया, सरकार को इस पर बोलना चाहिए था।"
Published: undefined
समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान ने कहा, "हम शांति, सद्भाव और भाईचारे वाले लोग हैं। हम सभी को एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए। यह देश सम्मान के रास्ते पर तभी आगे बढ़ेगा जब हम एकता के साथ रहेंगे। जैसे वे नवरात्रि में सहयोग करते हैं, वैसे ही हमें उनके रोजे और रमजान में सहयोग करना चाहिए और एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए।"
Published: undefined
सपा विधायक आरके वर्मा ने कहा, "हम एक धर्मनिरपेक्ष देश में रहते हैं और देश भारत के संविधान से चलता है। हमारे देश में कई धर्म के मानने वाले हैं। मेरा मानना है कि अगर हम दुर्गा पूजा के लिए लाउडस्पीकर की इजाजत देते हैं, तो हमें रमजान के लिए भी इजाजत देने में कोई हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए।"
शंकराचार्य विवाद पर समाजवादी पार्टी के विधायक आरके वर्मा ने कहा, "एक बात बताओ - बटुक ब्राह्मणों का अपमान किसने किया? वो पाप किसने किया? क्या वो दोनों डिप्टी सीएम ने किया? वो पाप भारतीय जनता पार्टी सरकार के मुखिया ने किया।"
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined