
उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना में रविवार को एक ही परिवार के सात लोग यमुना नदी में डूब गए। पुलिस ने इस दुखद घटना की जानकारी दी। तीन शवों को बाहर निकाल लिया गया है, जबकि गोताखोर बाकी बचे शवों की तलाश में लगे हैं। 14 साल के एक युवक को स्थानीय लोगों के मदद से बचा लिया गया।
Published: undefined
दरअसल शामली के कैराना क्षेत्र के मलकपुर गांव में शनिवार देर रात तक जागरण हुआ। अगले दिन रविवार को दोपहर के समय गांव के लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर हवन की राख यमुना में प्रवाहित करने के लिए पास के ही के खादर में आए थे। सातों लोग राख विसर्जित करने के लिए नदी में उतरते हुए पानी में अंदर तक चले गए। पानी की गहराई ज्यादा होने और बहाव तेज होने की वजह से सभी लोग खादर में फंस गए और देखते ही देखते सभी उसमें डूब गए।
Published: undefined
घटना की सूचना पाते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बचाव कार्य की निगरानी के लिए घटना स्थल पर पहुंचे। इसके बाद बचाव टीम और स्थानीय लोगों की मदद से तीन लोगों के शवों को ढूंढ कर बाहर निकाला, जबकि बाकी शव अभी भी लापता हैं।
Published: undefined
इस घटना में स्थानीय लोगों ने अजय नाम के एक 14 वर्षीय युवक को बचा लिया। मरने वालों में अनुज, विशाल, भारत, रोबिन, शुभम व महेश शामिल हैं। शाम होने तक पुलिस ने अनुज, विशाल और भारत के शव बरामद कर लिए जबकि बाकी तीन लोगों के शवों को ढूंढने लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बचाव कार्य के दौरान डीएम, एसपी, एसडीएम आदि कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे
(आईएएनएस इनपुट के साथ)
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined