देश

शरद पवार का महाराष्ट्र के राज्यपाल पर हमला,बोले- उनके पास कंगना के लिए समय है, किसानों के लिए नहीं

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ने यहां सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र के राज्यपाल के पास बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत से मिलने का समय है, लेकिन उन हजारों किसान भाइयों से मुलाकात नहीं का समय नहीं है, जो पूरे राज्य से बड़ी संख्या में मुंबई में इकट्ठे हुए हैं।

फोटो : ANI
फोटो : ANI 

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ने यहां सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र के राज्यपाल के पास बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत से मिलने का समय है, लेकिन उन हजारों किसान भाइयों से मुलाकात नहीं का समय नहीं है, जो पूरे राज्य से बड़ी संख्या में मुंबई में इकट्ठे हुए हैं। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का नाम लिए बिना पवार ने कहा कि किसान आज आजाद मैदान की रैली के बाद राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने के लिए राजभवन जाने की योजना बना रहे हैं।

पवार ने आजाद मैदान पर किसान रैली को संबोधित करते हुए कहा, "हालांकि, अब मुझे बताया गया है कि वह (राज्यपाल) गोवा चले गए हैं। राज्य के पूरे इतिहास में ऐसा राज्यपाल कभी नहीं रहा है। उनके पास कंगना से मिलने का समय तो है, लेकिन हमारे किसान भाई, जो पूरे राज्य से यहां आए हैं, उनसे मिलने का समय नहीं है।"

एनसीपी प्रमुख ने कहा कि यह राज्यपाल का नैतिक कर्तव्य है कि वे कम से कम यहां रहें और राज्य के लोगों से मिलें, जो 'अन्नदाता' हैं।

पवार की टिप्पणी ऐसे समय पर आई है, जब संयुक्त शेतकारी कामगार मोर्चा के नेता राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने वाले हैं और पवार को सूचित किया गया है कि राज्यपाल राज्य में नहीं हैं और वह कथित तौर पर गोवा चले गए हैं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: चंदा चोरी मामले में SIT जांच में चंपत राय-अनिल मिश्रा को क्लीन चिट, दिल्ली कूच पर अड़े किसान

  • ,
  • जबरदस्ती कुर्सियों से उठाया और बोला- ‘जमीन पर बैठो’, राजस्थान में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान दो दलितों से दुर्व्यवहार

  • ,
  • बिहार छात्र प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई को लेकर SC में सरकार का हलफनामा, जानें AK-47 फायरिंग पर क्या कहा?

  • ,
  • राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को SIT से क्लीन चिट, ट्रस्ट को सौंपी गई अंतिम रिपोर्ट

  • ,
  • दिल्ली: प्रेम प्रसंग के शक में युवती की हत्या, बुराड़ी में सूटकेस से मिला शव, भाई निकला हत्यारा, ऐसे खुला राज