देश

शाहरुख खान की ‘जबरा फैन’ थीं शीला दीक्षित, इतनी बार देखी ‘डीडीएलजे’ कि घरवालों को कहना पड़ा, अब बस करो

90 के दशक में आई शाहरुख खान की फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ उन्होंने इतनी बार देखी थी कि घर वालों को परेशान होकर कहना पड़ा कि वे अब इस फिल्म को न देखें। शीला दीक्षित अपने जमाने के सुपरस्टार दिलीप कुमार और राजेश खन्ना की भी बड़ी फैन थीं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता और लगातार 3 बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित का शनिवार दोपहर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। दिल्ली में शीला दीक्षित के निजामुद्दीन स्थित आवास पर तमाम राजनेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। रविवार को दिल्ली के निगम बोध घाट पर दोपहर ढाई बजे शीला दीक्षित का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

शीला दीक्षित को पढ़ाई लिखाई के अलावा सिनेमा का भी बहुत शौक था। एक दौर था जब वे बॉलीवुड के रोमांस किंग शाहरुख खान की बहुत बड़ी फैन थीं। 90 के दशक में आई शाहरुख की सुपर हिट फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ उन्होंने इतनी बार देखी थी कि घर वालों को परेशान होकर कहना पड़ा कि वे अब इस फिल्म को न देखें। शाहरुख के अलावा शीला दीक्षित अपने जमाने के सुपरस्टार दिलीप कुमार और राजेश खन्ना की भी बड़ी फैन थीं।

Published: undefined

शनिवार को उनके निधन के बाद तमाम राजनेताओं के अलावा अक्षय कुमार, उर्मिला मातोंडकर और लता मंगेशकर समेत बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने भी ट्विटर के जरिये उन्हें श्रधांजलि दी।

अक्षय कुमार ने ट्वीट करके लिखा, "शीला दीक्षित के निधन की खबर सुनकर बहुत ज्यादा दुख हुआ। उन्होंने प्रभावी रूप से दिल्ली का चेहरा बदल कर रख दिया था। उनके परिवार के प्रति मैं अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।"

Published: undefined

साल 1938 में पंजाब के कपूरथला में जन्मी शीला दीक्षित ने दिल्ली के जीसस एंड मेरी कॉन्वेंट स्कूल से अपनी स्कूल की पढ़ाई खत्म कर दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस से इतिहास में मास्टर डिग्री हासिल की थी।

शीला दीक्षित कांग्रेस पार्टी की उन नेताओं में से एक हैं जिन्होंने अपने कार्यकाल में दिल्ली को विकास की बुलंदियों पर पहुंचाया। 15 सालों में दिल्ली की काया पलटने में शीला दीक्षित का अहम योगदान रहा। शीला दीक्षित 1998 से 2013 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं।

Published: undefined

दिल्ली में मेट्रो ट्रेन की शुरुआत, प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए सीएनजी वाहन, सिग्नेचर ब्रिज, बारापूला एलीवेटेड रोड समेत फ्लाईओवर और अंडरपास शीला दीक्षित की सोच की ही देन हैं। बिजली का निजीकरण करने के साथ ही अनाधिकृत कॉलोनियों में विकास की शुरुआत का श्रेय शीला दीक्षित को जाता है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • ललिता पवारः 9 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में दस्तक, फिर बनीं बॉलीवुड की सबसे 'अत्याचारी सास'

  • ,
  • SIR नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान, नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब हैः अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ

  • ,
  • दुनिया की खबरें: राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगाएगा नया टैरिफ! और ईरान में प्रदर्शन पर खामेनेई सरकार...