देश

श्रीकांत त्यागी की पत्नी ने सांसद महेश शर्मा से खुद के परिवार को बताया खतरा, लोगों से की ये अपील

अनु त्यागी ने इस वीडियो के जरिए बताया है कि डॉ महेश शर्मा से उनके परिवार को खतरा है और उन्होंने समाज को एकजुट रहने की अपील की है और यह भी कहा है कि उन्हें बांटने की कोशिश की जा रही है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर नोएडा से बीजेपी के सांसद डॉ महेश शर्मा के खिलाफ अपना बयान जारी किया है। अनु त्यागी ने इस वीडियो के जरिए बताया है कि डॉ महेश शर्मा से उनके परिवार को खतरा है और उन्होंने समाज को एकजुट रहने की अपील की है और यह भी कहा है कि उन्हें बांटने की कोशिश की जा रही है। अनु त्यागी ने वीडियो के माध्यम से यह भी बताया है कि उनके पति और विनय त्यागी के बीच किसी तरीके का कोई झगड़ा नहीं है और विनय त्यागी से उन्हें कोई खतरा नहीं है। श्रीकांत त्यागी जब जेल से बाहर आएंगे तो दोनों के बीच विवाद पूरी तरह खत्म हो जाएगा।

Published: undefined

इसके साथ ही साथ सोशल मीडिया पर अनु त्यागी और सोसायटी के लोगों के अनबन और नोकझोंक बढ़ती जा रही है। पिंटू त्यागी नाम से बने एक सोशल मीडिया अकाउंट से पार्टी करती हुई 25 महिलाओं की फोटो को वायरल किया गया है। फोटो डालने वाले व्यक्ति ने दावा किया है कि ये वही महिलाएं है जो श्रीकांत और उनकी पत्नी से जलती हैं और उन्होंने श्रीकांत की पत्नी को आरडब्ल्यूए के चुनाव में खड़ा नहीं होने दिया था। फोटो में महिलाओं के खिलाफ कई टिप्पणियां भी की गई हैं और महिलाओं की फोटो शराब की बोतल के साथ साझा की गई है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined