देश

‘कुछ लोग कुत्ते तो होते हैं लेकिन वफादार नहीं’, संजय राउत का एकनाथ शिंदे को करारा जवाब?

संजय राउत ने अपने बयान के जरिए भी एकनाथ शिंंद पर तंज कसा। संजय राउत ने कहा कि एकनाथ शिंदे के बातों को इतनी गंभीरता देनी की जरूरत नहीं है।

संजय राउत का एकनाथ शिंदे को करारा जवाब? (फोटो: सोशल मीडिया)
संजय राउत का एकनाथ शिंदे को करारा जवाब? (फोटो: सोशल मीडिया) 

शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को करारा जवाब दिया है। राउत ने शनिवार को अपने ऑफिशियल X हैंडल पर पोस्ट कर कहा, ‘कुछ लोग कुत्ते तो होते हैं लेकिन वफादार नहीं होते।’

शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के गुट ने शिवसेना के स्थापना दिवस पर मुंबई में शक्ति प्रदर्शन किया था। इस दौरान एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे ने एक-दूसरे पर निशाना साधा था।

कुत्ते झुंड में आकर भौंकते हैं…

रैली में एकनाथ शिंदे ने शिवसेना (यूबीटी) के नेताओं के बयानों को लेकर उन पर हमला किया था। शिंदे ने कहा था, ‘यह शेर आपके सामने है, कुत्ते झुंड में आकर भौंकते हैं, शेर अकेला आता है।’

'ऑपरेशन टाइगर' की चर्चा के बीच संजय राउत का एकनाथ शिंदे पर तंज

राउत ने अपने बयान के जरिए भी एकनाथ शिंंद पर तंज कसा।  संजय राउत ने कहा कि एकनाथ शिंदे के बातों को इतनी गंभीरता देनी की जरूरत नहीं है।

संजय राउत ने कहा, "आप एकनाथ शिंदे की बातों को इतनी गंभीरता क्यों देते हैं? वह कोई बड़े नेता नहीं हैं। वह एक बेईमान नेता हैं, जिन्होंने शिवसेना को तोड़ा। इसी तरह सुवेंदु अधिकारी के बातों को भी गंभीरता मत दीजिए। ये सभी ऐसे लोग हैं जिन्होंने उन्हें राजनीतिक पहचान देने वाले मंच के साथ विश्वासघात किया है।"

संजय राउत ने कहा कि जब तक ऐसे लोगों के हाथ में सत्ता और पैसा है, तब तक वे इस तरह की बातें करते रहेंगे। उन्होंने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा, "जिस दिन सत्ता और पैसा उनके हाथ से निकल जाएगा, उस दिन जनता उनके बदन पर कपड़े भी नहीं रहने देगी।"

 गौरतलब है कि 'ऑपरेशन टाइगर' महाराष्ट्र की राजनीति में उस कथित अभियान को कहा जा रहा है, जिसके तहत एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना द्वारा उद्धव ठाकरे गुट के नेताओं और सांसदों को अपने साथ लाने की कोशिश किए जाने की चर्चा है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: केरल के त्रिशूर में भीषण सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 छात्रों की मौत, नेपाल बाढ़ में अबतक 1344 लोग मरे

  • ,
  • तेजस्वी यादव का दावा- बीजेपी ने जेडीयू को खत्म करने के लिए संजय झा को पार्टी में ‘प्लांट’ किया था

  • ,
  • महाराष्ट्रः अजित पवार विमान हादसे की जांच को लेकर सियासी घमासान तेज, रोहित पवार ने एनसीपी विधायकों को घेरा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: दलित छात्रा निशु मामले में दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज को किया गिरफ्तार, नेपाल भागने की कोशिश नाकाम

  • ,
  • बॉलीवुड से साउथ तक इन एक्टर्स ने पर्दे पर निभाया श्रीकृष्ण का किरदार, किसी को मिली तारीफ और कोई बना यादगार