देश

'कभी न कभी, कहीं न कहीं...' कांग्रेस ने PM मोदी पर कसा तंज, G20 सम्मेलन को लेकर कही ये बात

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। ट्रंप के G20 सम्मेलन में शामिल न होने की घोषणा के बाद उन्होंने कहा कि अब ‘स्वयंभू विश्वगुरु’ खुद दक्षिण अफ्रीका जाएंगे।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश फोटोः सोशल मीडिया

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया फैसले का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर खटाक्ष किया है।

दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप ने यह घोषणा की है कि वे 22-23 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेंगे। इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए जयराम रमेश ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, "अब जब राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषणा की है कि वह 22-23 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका में होने वाले जी20 सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे, तो अब यह तय है कि 'स्वयंभू विश्वगुरु' खुद वहां मौजूद रहेंगे। कभी न कभी, कहीं न कहीं..."

पीएम मोदी पर निशाना

जयराम रमेश के इस ट्वीट को पीएम मोदी पर अप्रत्यक्ष टिप्पणी के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने 'स्वयंभू विश्वगुरु' शब्द का इस्तेमाल करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी छवि को लेकर खासे उत्सुक रहते हैं।

दक्षिण अफ्रीका में 22-23 नवंबर को होगा G20 सम्मेलन

दक्षिण अफ्रीका में होने वाला यह G20 शिखर सम्मेलन वैश्विक अर्थव्यवस्था, जलवायु परिवर्तन, और अंतरराष्ट्रीय सहयोग जैसे मुद्दों पर केंद्रित रहेगा। इस सम्मेलन में विश्व के प्रमुख देशों के नेता हिस्सा लेंगे। ट्रंप द्वारा इसमें शामिल न होने की घोषणा के बाद अब यह चर्चा शुरू हो गई है कि प्रधानमंत्री मोदी इसमें व्यक्तिगत रूप से भाग लेंगे।

विपक्ष के हमलों का सिलसिला जारी

कांग्रेस नेता जयराम रमेश पहले भी कई मौकों पर प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्राओं और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उनकी उपस्थिति को लेकर तंज कसते रहे हैं। इस बार उन्होंने ट्रंप के फैसले को केंद्र बनाकर पीएम मोदी पर व्यंग्य किया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया, घोषणापत्र को कोर्ट की मंजूरी

  • ,
  • जंतर मंतर 2.0: मोदी-ज्ञानेश का इस्तीफा लेने सड़कों पर आया GEN-Z | आँखों देखा हाल

  • ,
  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा