देश

सोनिया गांधी ने की ननकाना साहिब पर हमले की निंदा, कहा- कार्रवाई के लिए भारत सरकार पाक पर बनाए दबाव

सोनिया गांधी ने पाकिस्तान में ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर पत्थरबाजी की कड़ी निंदा करते हुए भारत सरकार से तत्काल कार्रवाई की अपील की है। उन्होंने भारत सरकार से श्रद्धालुओं और कर्मचारियों के साथ गुरुद्वारे की रक्षा के लिए पाक सरकार पर दबाव बनाने की मांग की है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पाकिस्तान में ननकाना साहिब पर स्थानीय लोगों की भीड़ द्वारा पत्थरबाजी की घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि इस मामले में दोषियों पर कार्रवाई के लिए केस दर्ज कराने से लेकर तमाम जरूरी कार्रवाई के लिए भारत सरकार को पाकिस्तान पर दबाव बनाना चाहिए। अपने बयान में इस अवांछित और अकारण हमले पर चिंता जताते हुए उन्होंने वहां मौजूद सिख श्रद्धालुओं और गुरुद्वारा के कर्मचारियों और पवित्र तीर्थ स्थल की सुरक्षा के लिए भारत सरकार से पाकिस्तान की सरकार पर दबाव बनाने की अपील की है।

इससे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी ननकाना साहिब पर हुए हमले की निंदा करते हुए कहा कि परस्पर सम्मान और प्रेम के जरिये ही किसी तरह की धार्मिक कट्टरता के जहर को खत्म किया जा सकता है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, “ननकाना साहब पर हमला निंदनीय है और इसकी निंदा की जानी चाहिए। कट्टरता एक खतरनाक, सदियों पुराना जहर है, जिसकी कोई सीमा नहीं है। प्रेम, परस्पर सम्मान और समझ ही इस जहर का काट है।”

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को मुज्जफरनगर के अपने दौरे के दौरान इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि ऐसी किसी भी घटना की निंदा होनी चाहिए। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में नेता विपक्ष गुलाम नबी आजाद ने भी घटना को दुखद बताते हुए कहा कि इसकी कड़ी निंदा होनी चाहिए।

गौरतलब है कि एक सिख किशोरी से कथित तौर पर अपहरण कर शादी करने वाले एक शख्स के खिलाफ पुलिस कार्रवाई में परिवार के कुछ लोगों की गिरफ्तारी को लेकर कुछ लोगों ने शुक्रवार को गुरुद्वारा ननकाना साहिब के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान गुस्साई भीड़ ने गुरद्वारे पर धावा बोल दिया और सिख श्रद्धालुओं पर पथराव किया। प्रदर्शनकारियों को उग्र होते देख पुलिस ने देर रात सिख लड़की जगजीत कौर के अपहरण के आरोपी को छोड़ दिया, जिसके बाद भीड़ गुरुद्वारे से हट गई।

इस घटना पर कड़ा ऐतराज जताते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय ने इसकी कड़े शब्दों में निंदा की है। भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भारत इस पवित्र स्ल पर तोड़फोड़ और बेअदबी की हरकतों की कड़ी निंदा करता है। हम पाकिस्तान सरकार से सिखों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग करते हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: ई-20 पर राहुल गांधी बोले- दाल में काला नहीं, पूरी दाल ही काली है, बड़े पैमाने पर उठाएंगे मुद्दा

  • ,
  • जेन-ज़ी से मोहन भागवत का संवाद संघ का एक और पाखंड, अपने कुनबे पर एक शब्द नहीं और दुनिया भर को ज्ञान

  • ,
  • खेल: भारतीय बल्लेबाजों को रहाणे ने दी ये खास सलाह और तीरंदाज जाधव ने शेन वॉटसन की किताब से दबाव से निपटना सीखा

  • ,
  • ईरानी संसद में होर्मुज से दुश्मन जहाजों को रोकने के लिए बिल का ड्राफ्ट पेश, नियम तोड़ने वालों पर लगेगा जुर्माना

  • ,
  • सिनेजीवन: अनिल कपूर लेकर आ रहे हैं नया क्विज शो और नेहा धूपिया ने माता-पिता की 50वीं सालगिरह पर लुटाया प्यार