देश

अयोध्या विवाद पर श्री श्री रविशंकर का विवादित बयान, कहा, अगर राम मंदिर नहीं बना तो भारत बन जाएगा सीरिया

अयोध्या विवाद को कोर्ट के बाहर आपसी बातचीत से हल करने की वकालत कर रहे आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने कहा है कि अगर राम मंदिर नहीं बना तो भारत में सीरिया जैसे हालात हो जाएंगे।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  अयोध्या विवाद पर श्री श्री रविशंकर का विवादित बयान

ऑर्ट ऑफ लिविंग के आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर ने अयोध्या विवाद को लेकर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या विवाद का अगर जल्द हल नहीं निकला तो भारत भी सीरिया बन जाएगा। एक टीवी इंटरव्यू में श्रीश्री रविशंकर ने कहा कि अयोध्या मुसलमानों का धार्मिक स्थल नहीं है, उन्हें इस पर से अपना दावा छोड़ कर एक मिसाल पेश करनी चाहिए। वैसे भी इस्लाम विवादित जमीन पर इबादत करने की इजाजत नहीं देता।

उन्होंने कहा कि इस देश के भविष्य को उनके हवाले मत करिए, जो लोग संघर्ष पर ही अपना अस्तित्व समझते हैं। यहां शांति रहने दीजिए। हमारे देश को सीरिया जैसे नहीं बनाना चाहिए। ऐसे हालात यहां बन जाए तो सत्यानाश हो जाएगा।

उन्होंने कहा अगर फैसला कोर्ट से आता भी है तो कोई राजी नहीं होगा। अगर फैसला कोर्ट से होगा तो किसी एक पक्ष को हार स्वीकार करनी पड़ेगी। ऐसे हालात में हारा हुआ पक्ष अभी तो मान जाएगा, लेकिन कुछ समय बाद फिर विवाद शुरू होगा, जो देश और समाज के लिए अच्छा नहीं होगा।

उन्होंने कहा कुछ लोग उनके प्रयास की आलोचना कर रहे हैं क्योंकि वे विवाद को बढ़ाना चाहते हैं।

8 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या विवाद की सुनवाई हुई थी। कोर्ट ने सभी पक्षों को दो हफ्ते के अंदर मामले से जुड़े कागजात लाने को कहा था। मामले की अगली सुनवाई 14 मार्च को होगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 05 Mar 2018, 3:49 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • IND vs ENG: पांचवें T20 में दांव पर होगी टीम इंडिया की नंबर एक की कुर्सी, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल

  • ,
  • Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पूरे सप्ताह 'नो वार्निंग', गर्मी और उमस के लिए हो जाइए तैयार!

  • ,
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: निलंबित कर्मचारी पहुंचा HC, याचिका पर कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 16 जुलाई को सुनवाई

  • ,
  • मेरठ छात्रा हत्याकांड: 'जिस राज्य का मुख्य ही महिलाओं के साथ...', पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल