चर्चित अभिनेत्री श्रीदेवी का पार्थिव शरीर एक निजी विमान से रात लगभग 10.05 बजे मुंबई पहुंचा। भाभी का पार्थिव शरीर घर लाने के लिए फिल्म अभिनेता और श्रीदेवी के देवर अनिल कपूर मुंबई हवाईअड्डे पर पहुंचे। हवाईअड्डे के बाहर प्रशंसक को भारी भीड़ लगी है। श्रीदेवी का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह 9.30 बजे से तीन घंटे के लिए सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में रखा जाएगा, ताकि उनके प्रशंसक उन्हें श्रद्धांजलि दे सकें।
Published: 27 Feb 2018, 9:46 AM IST
दिग्गज अभिनेत्री का निधन शनिवार रात दुबई के एक होटल में दुर्घटनावश बाथटब में डूबने से हुआ था। वह अपने परिवार के साथ वहां बोनी कपूर के भांजे की शादी में शामिल होने गई थीं। शादी समारोह के दो दिन बाद यह हादसा हुआ।
Published: 27 Feb 2018, 9:46 AM IST
श्रीदेवी का पार्थिव शरीर कुछ देर बाद मुंबई पहुंचेगा। इस बीच उनके घर पर फिल्म जगत की बड़ी हस्तियों का तांता लगा हुआ है। इनमें सुपरस्टार रजनीकांत, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और रनवीर सिंह आदि हैं। अभिनेता शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरा खान के अलावा बोनी कपूर के भतीजे मोहिता मारवाह भी अपनी पत्नी के साथ उनके घर पहुंचे।
Published: 27 Feb 2018, 9:46 AM IST
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक श्रीदेवी का पार्थिव शरीर लेकर विशेष विमान दुबई एयरपोर्ट से साढ़े 6 बजे रवाना हो चुका है। जानकारी के मुताबिक रात करीब साढ़े 9 बजे तक ये विमान मुंबई पहुंचेगा।
Published: 27 Feb 2018, 9:46 AM IST
श्रीदेवी के परिजनों ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा कि श्रीदेवी पार्थिव शरीर को एयरपोर्ट से सबसे पहले लोखंडवाला स्थित उनके घर ग्रीन एकड्स ले जाया जाएगा।
इसके मंगलवार सुबह तड़के श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को सेलिब्रेशन क्लब ले जाया जाएगा। सुबह 9.30 से 12.30 बजे तक लोग अंतिम दर्शन करेंगे। ये क्लब उनके घर के पास है। इसके बाद 3.30 से 5.30 बजे के बीच विले पार्ले के पवन हंस शमशान गृह में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Published: 27 Feb 2018, 9:46 AM IST
श्रीदेवी के परिवार ने एक बयान जारी कर कहा है कि श्रीदेवी का अंतिम संस्कार कल दोपहर 3.30 बजे विले पार्ले के सेवा समाज श्मशान में होगा। इससे पहले सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक उनके पार्थिव शरीर को दर्शनों के लिए रखा जाएगा। इसके बाद करीब दो बजे उनकी शवयात्रा विले पार्ले के लिए रवाना होगा।
Published: 27 Feb 2018, 9:46 AM IST
श्रीदेवी का पार्थिव शरीर आज देर रात मुंबई पहुंचेगा। अंतिम दर्शन के लिए अभिनेत्री श्रीदेवी का पार्थिव शरीर उनके पुराने घर भाग्य बंगला में रखा जाएगा। खबरों के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार 28 फरवरी की दोपहर में किया जाएगा।
Published: 27 Feb 2018, 9:46 AM IST
खबरों के मुताबिक श्रीदेवी का पार्थिव शरीर दुबई एयरपोर्ट पहुंच चुका है और कुछ समय में उसे प्राइवेट चार्टड प्लेन से मुंबई लाया जाएगा।
Published: 27 Feb 2018, 9:46 AM IST
यूएई मीडिया के मुताबिक श्रीदेवी से जुड़ी कार्रवाई पूरी हो चुकी है और उनके शव को दुबई एयरपोर्ट पर ले जाया जा रहा है।
Published: 27 Feb 2018, 9:46 AM IST
दुबई मीडिया हाउस के रिपोर्ट के मुताबिक दुबई पुलिस ने बोनी कपूर समेत सभी को क्लीनचीट दे दिया है और श्रीदेवी के मौत के केस को बंद कर दिया है। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक श्रीदेवी की मौत बेहोश होकर गिरकर डूबने से हुई है।
Published: 27 Feb 2018, 9:46 AM IST
खलीज टाइम्स के मुताबिक, इंडियन काउंसलेट के अधिकारी और कपूर परिवार के सदस्य श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को लेने शवगृह पहुंचे।
सभी तरह के दस्तावेज संबंधी काम पूरे कर लिए गए हैं, दुबई के कुछ दूरी पर स्थित मखतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पार्थिव शरीर को प्राइवेट जेट से मुंबई भेजा जाएगा।
Published: 27 Feb 2018, 9:46 AM IST
दुबई पुलिस ने श्रीदेवी के पार्थिव शरीर की इंबामिंग (लेप) के लिए क्लीयरेंस लेटर दे दिया है। इसी के साथ पार्थिव शरीर को सौंपने की प्रकिया शुरू हो गई है। आज रात तक श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई लाया जा सकता है। इस प्रक्रिया में करीब 3 से 4 घंटे का समय लगेगा।
Published: 27 Feb 2018, 9:46 AM IST
यशराज फिल्म के पीआरओ ने जानकारी दी कि अभिनेता अर्जुन कपूर अपने पिता बोनी कपूर का साथ देने के लिए दुबई रवाना हो गए है।
Published: 27 Feb 2018, 9:46 AM IST
खबरों के मुताबिक, श्रीदेवी का पार्थिव शरीर देने को लेकर पब्लिक प्रॉसिक्यूटर की रिपोर्ट कभी भी आ सकता है। श्रीदेवी का पार्थिव शरीर को 2-3 घंटे में परिजनों को सौंपा जा सकता है।
Published: 27 Feb 2018, 9:46 AM IST
मुंबई में अनिल कपूर के घर शोक प्रकट करने के लिए जानी मानी अभिनेत्री वहीदा रहमान पहुंची।
Published: 27 Feb 2018, 9:46 AM IST
खलीज टाइम्स के मुताबिक, दुबई पुलिस आमतौर पर जो प्रोटोकॉल अपनाती है वो उसी के तहत काम कर रही है और अलग से किसी भी प्रक्रिया में देरी नहीं कर रही है। मामले की संवेदनशीलता को समझते हुए दुबई के अधिकारी ने कहा कि पार्थिव शरीर को परिजनों को सौंपने से पहले 100 प्रतिशत निश्चित होना चाहते हैं।
Published: 27 Feb 2018, 9:46 AM IST
श्रीदेवी की मौत पर बोलते हुए बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि फिल्म अभिनेत्रियों और दाऊद के जो रिश्ते हैं, वो नजायज रिश्ते हैं उस पर हमें थोड़ा ध्यान देना पड़ेगा।
Published: 27 Feb 2018, 9:46 AM IST
श्रीदेवी की मौत पर बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि हमें जांच पूरी होने तक का इंतजार करना चाहिए। इस मामले को लेकर मीडिया में जो तथ्य दिखाए जा रहे हैं वो एक समान नहीं है। उन्होंने कहा कि श्रीदेवी कभी भी हार्ड लिकर नहीं पी है। सीसीटीवी में ऐसा क्या हुआ? डॉक्टर अचनाक से मीडिया के सामने आते है और कहते है कि दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई है।
Published: 27 Feb 2018, 9:46 AM IST
टाइम्स ऑफ इंडिया और दुबई के खलीज टाइम्स के मुताबिक, “दुबई के सरकारी वकील जरूरत पड़ने पर श्रीदेवी का पोस्टमॉर्टम दोबारा करा सकते हैं। दुबई पुलिस ने बोनी कपूर को उनकी इजाजत के बिना दुबई न छोड़ने के लिए कहा है। श्रीदेवी की पुरानी मेडिकल रिपोर्ट्स और उनकी सभी सर्जरी की जानकारी परिवार से मांगी गई हैं।’’
Published: 27 Feb 2018, 9:46 AM IST
58 घंटे से ज्यादा का समय बीतने के बाद भी श्रीदेवी के पार्थिव शरीर भारत के लिए रवाना नहीं किया गया है। उनका अंतिम संस्कार एक बार फिर टाला जा सकता है, क्योंकि दुबई प्रशासन अभी सारी औपचारिकताएं पूरी करने में लगा हुआ है।
Published: 27 Feb 2018, 9:46 AM IST
यूएई में भारतीय राजदूत नवदीप सूरी ने कहा है कि हम दुबई के अथॉरिटीज के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हमारी कोशिश पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द मुंबई भेजने की है। उन्होंने कहा है कि पिछले मौकों पर ऐसे कई केसेज में 2-3 दिन का वक्त लगा है।
Published: 27 Feb 2018, 9:46 AM IST
ऑटोप्सी रिपोर्ट के मुताबिक मौत का वक्त और इसके पहले रिपोर्ट में जो वक्त मौत की बताई गई उसमें एक से डेढ़ घंटे का अंतर है। बोनी कपूर शाम 5.30 बजे ( दुबई के टाइम के मुताबिक )होटल में श्रीदेवी की कमरे में गए थे। दोनों के बीच करीब 15 मिनट तक बात हुई थी। फिर तैयार होने के लिए श्रीदेवी बाथरूम में चली गईं थी। इसके बाद क्या हुआ कोई नहीं जानता।
रात 9 बजे बोनी कपूर ने अपने दोस्त को श्रीदेवी के बाथटब में गिरकर बेहोश होने की खबर दी। इस बात पर सस्पेंस बना हुआ है कि आखिर बीच के समय में क्या हुआ।
Published: 27 Feb 2018, 9:46 AM IST
आखिरकार श्रीदेवी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई, जिसमें लिखा गया कि उनकी मौत दुर्घटनावश बाथटब में डूबने से हुई। खलीज टाइम्स की खबर के मुताबिक श्रीदेवी की मौत बाथटब में डूबने से हुई है। गल्फ न्यूज के मुताबिक, श्रीदेवी शराब के नशे में थीं। जिससे उनका बैलेंस बिगड़ा और वो बाथटब में गिर गईं। डूबने से उनकी मौत हो गई। इस रिपोर्ट ने श्रीदेवी के हार्ट अटैक आने की बात को झूठा साबित कर दिया है।
Published: 27 Feb 2018, 9:46 AM IST
फिर यह खबर आई कि श्रीदेवी की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। कार्डियक अरेस्ट और दिल के दौरे में बुनियादी फर्क यह है कि कार्डियक अरेस्ट में किसी का दिल अचानक धड़कना बंद कर देता है, जबकि दिल के दौरे में दिल में पहुंचने वाले खून का प्रवाह रुक जाता है। सोमवार शाम होते-होते श्रीदेवी केस में जब फॉरेंसिक रिपोर्ट सामने आईं तो पता चला कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई।साफ हुआ कि श्रीदेवी की मौत पूरी तरह प्राकृतिक थी। दूसरी संभावनाओं को नकारते हुए हार्ट अटैक को ही श्रीदेवी की मौत का कारण समझा जाए।
Published: 27 Feb 2018, 9:46 AM IST
कार्डियक अरेस्ट और सर्जरी के बाद एक थ्योरी यह सामने आई कि श्रीदेवी की मौत दवाओं के ओवरडोज़ की वजह से हुई। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने डिटेल में लिखा कि स्लिम, फिट और खूबसूरत दिखने के लिए श्रीदेवी बहुत सारी दवाएं लेती थीं। इनमें कुछ दवाएं ऐसी थीं, जो दिल को नुकसान पहुंचा सकती थीं। यूजर ने लिखा कि इन्हीं दवाओं ओवरडोज़ ने श्रीदेवी की जान ले ली।
Published: 27 Feb 2018, 9:46 AM IST
कार्डिक अरेस्ट के बाद एक खबर यह भी चर्चा में रही कि श्रीदेवी की मौत की वजह प्लास्टिक सर्जरी थी। लोग बताते हैं कि श्रीदेवी पूरे 29 बार अपनी खूबसूरती को निखारने के लिए प्लास्टिक सर्जरी कराई है। कहा जाने लगा कि उनकी आखिरी सर्जरी में गड़बड़ी होने की वजह से उन्हें कई दवाईयां भी लेनी पड़ रही थीं। कैलिफार्निया के डॉक्टर की सलाह पर उन्होंने कई डायट पिल्स और एंटी एजिंग दवाईयां भी लेनी शुरू कर दी थीं। जिसका खामियाजा उन्हें अपनी मौत से चुकाना पड़ा।
Published: 27 Feb 2018, 9:46 AM IST
कार्डियक अरेस्ट यानी धड़कन रुकने से हुई श्रीदेवी की मौत
सबसे पहले आई जानकारी में बताया गया कि श्रीदेवी को कार्डियक अरेस्ट हुआ, यानी दिल की धड़कन रुक गई। लेकिन श्रीदेवी के देवर संजय कपूर ने बताया कि उन्हें पहले से कोई दिल की बीमारी नहीं थी। श्रीदेवी अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती थीं। आमतौर पर किसी व्यक्ति को कार्डियक अरेस्ट तब आता है जब उसे पहले से दिल की बीमारी रही हो।
Published: 27 Feb 2018, 9:46 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 27 Feb 2018, 9:46 AM IST