देश

'...तो फिर चुनाव कराने का क्या मतलब है?' एसटी हसन ने चुनाव आयोग बताया BJP का विंग

सपा नेता एसटी हसन ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग एसआईआर के जरिए मतदाताओं के नाम काटने का काम कर रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर सब कुछ पहले से तय ही है, तो फिर चुनाव कराने का क्या मतलब है?

सीएम ममता बनर्जी के समर्थन में उतरे एसटी हसन
सीएम ममता बनर्जी के समर्थन में उतरे एसटी हसन 

समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व सांसद एसटी हसन ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान का समर्थन करते हुए चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में चुनाव आयोग अपनी संवैधानिक भूमिका से हटकर काम कर रहा है और अब वह बीजेपी का एक राजनीतिक विंग बनता नजर आ रहा है।

Published: undefined

सीएम ममता बनर्जी का समर्थन

एसटी हसन ने आईएएनएस से कहा, "ममता बनर्जी को यह कहना चाहिए कि चुनाव आयोग बीजेपी का एक विंग बन गया है। बजाए इसके कि चुनाव आयोग एक 'व्हाट्सएप आयोग' बनकर रह गया है।"

बता दें कि ममता बनर्जी ने बुधवार को चुनाव आयोग को 'व्हाट्सएप कमीशन' कहा था।

Published: undefined

सपा नेता एसटी हसन ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग एसआईआर के जरिए मतदाताओं के नाम काटने का काम कर रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर सब कुछ पहले से तय ही है, तो फिर चुनाव कराने का क्या मतलब है? तानाशाही की तरह ही तय कर दें कि प्रधानमंत्री कौन होगा और मुख्यमंत्री कौन होगा।

Published: undefined

हिमंता बिस्वा सरमा पर सवाल

इसी दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के 'मिया' वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए एसटी हसन ने कहा कि असम में 'मिया' समुदाय को लेकर आरोप लगाए जाते हैं कि वे बांग्लादेशी हैं। जब एक संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति यह कहता है कि अगर 'मिया' द्वारा चलाए जा रहे रिक्शे में किराया पांच रुपए तय है, तो चार रुपए ही देने चाहिए, तो यह बेहद अनैतिक बयान है। उन्होंने सवाल उठाया कि इतने खुले तौर पर दिए गए ऐसे बयानों के बावजूद मुख्यमंत्री के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई। नैतिक मूल्यों का क्या हो गया है?

Published: undefined

'दीपक को सलाम'

इसके अलावा उत्तराखंड में दुकानदार से जुड़े मामले में 'मोहम्मद दीपक' पर दर्ज एफआईआर को लेकर भी एसटी हसन ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "हम दीपक को सलाम करते हैं और अल्लाह से दुआ करते हैं कि हर शहर में ऐसे कम से कम 20 दीपक जलने चाहिए।" उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो देश का माहौल बेहतर होगा और प्रेम व भाईचारे से भर जाएगा।

एसटी हसन ने दीपक को सच्चा देशभक्त बताते हुए कहा कि हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई, हर समुदाय के लोग उसके काम की सराहना कर रहे हैं। इसके बावजूद उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined