देश

केरल में सीपीएम पर हमले की साजिश का भांडाफोड़, बीजेपी दफ्तर से खतरनाक हथियार बरामद

केरल में सीपीएम के मार्च पर हमले के बाद पुलिस ने बीजेपी दफ्तर पर छापा मारा है। छापेमारी में  पुलिस ने बीजेपी ऑफिस से भारी संख्या में बम और तलवार जब्त किए हैं।  

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

केरल पुलिस ने कन्नूर के पानूर इलाके में बीजेपी दफ्तर पर छापा मारकर तलवार और बम बरामद किए हैं। बीजेपी दफ्तर से पुलिस को एक तलवार और तीन स्टील बम भी मिले हैं। सीपीएम के मार्च पर बम फेंककर हुए हमले के बाद केरल पुलिस ने छापेमारी की है। सीपीएम ने मार्च पर हमले का आरोप आरएसएस और बीजेपी के कार्यकर्ताओं पर लगाया गया था। हालांकि इस हमले के बाद पुलिस की कार्यशैली पर लगातार सवाल उठ रहे थे।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया 

8 अक्‍टूबर को केरल के कन्‍नूर जिले में ‘कम्‍युनिस्‍ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी)’ का जुलूस निकला था। जिस पर बम फेंककर हमला किया गया था। इस हमले में 5 सीपीएम कार्यकर्ता और 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। सीपीएम ने इस हमले के पीछे जन रक्षा यात्रा निकाल रही बीजेपी को जिम्मेदार बताया था। पिछले कुछ महीनों में इस जिले में खूनी संघर्ष देखने को मिला है। पिछले साल भी कन्नूर के चक्करक्कल में बीजेपी ऑफिस के पास आरएसएस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के एक गुट के पास से देसी बम और अन्य हथियार बरामद किए थे। पुलिस ने इनके पास से स्टील बम, तलवार, कुल्हाड़ी और रॉड बरामद की थी।

कुछ दिन पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केरल का दौरा किया था। बीजेपी ने जन रक्षा यात्रा की भी शुरूआत केरल से की थी। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने लेफ्ट पर निशाना साधते हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या का आरोप भी लगाया था। वहीं सीपीएम ने भी बीजेपी पलटवार करते हुए कहा कि अपनी मौजूदगी के लिए बीजेपी हमेशा हिंसा और दंगों का सहारा लेती है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पवन खेड़ा ने पूछा- केंद्रीय गृह मंत्री किस बात से डर रहे हैं? युवाओं का सामना करने से...

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए साक्षात्कार का पहला दिन, तीन पूर्व आईएएस अधिकारी भी इंटरव्यू देने पहुंचे

  • ,
  • झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन से दिल्ली पुलिस की ज्यादती से ध्यान नहीं भटका सकती केंद्र सरकारः कांग्रेस

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक को दिया धोखा! और होर्मुज स्ट्रेट संकट पर ईरान-जर्मनी की चर्चा

  • ,
  • बारिश के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में भरा पानी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी, सामने आए वीडियो