
सुप्रीम कोर्ट 6 मार्च को राफेड डील की जांच पर दिए अपने फैसले की समीक्षा की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगा। इससे पहले 26 फरवरी को कोर्ट ने अपने फैसले की समीक्षा संबंधी याचिका पर सुनावाई के लिए समहति जताई थी। उस वक्त सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा था कि फिलहाल तारीख तय करना मुश्किल है, लेकिन वो विचार करेंगे। साथ ही सीजेआई ने कहा था कि राफेल से संबंधित सभी याचिकाओं की सुनवाई के लिए जजों की बेंच का गठन करना आवश्यक है। अब कोर्ट ने तारीख का ऐलान कर दिया है।
Published: undefined
बता दें कि बीते साल 14 दिसंबर को अपने फैसले में कोर्ट ने राफेल डील की जांच का आदेश देने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद फैसले पर चार याचिकाएं दाखिल की गई थी।
पहली संशोधन याचिका केंद्र सरकार द्वारा दाखिल की गई, जिसमें कहा गया है कि कोर्ट के फैसले में सीएजी रिपोर्ट संसद के सामने रखी गई की टिप्पणी को ठीक करें। इसके अलावा प्रशांत भूषण, यशवंत सिन्हा और अरूण शौरी ने पुनर्विचार याचिका में अदालत से राफेल आदेश की समीक्षा करने के लिए कहा था, जिसमें कहा गया कि सरकार ने राफेल जेट का अधिग्रहण करने के लिए निर्णय लेने की सही प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined