
कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में बीजेपी की ओर से डॉ. बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बीजेपी सरकार को दलित विरोधी बताया है। इसके साथ ही उन्होंने नोएडा में श्रमिकों के प्रदर्शन को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार को घेरा है।
Published: undefined
अजय राय ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "भारतीय जनता पार्टी दलित विरोधी है। इस पार्टी ने हमेशा दलितों का विरोध किया है। उत्तर प्रदेश में दलितों की हत्याएं हुई हैं। इनके घर उजाड़े गए और गरीबों को परेशान किया जा रहा है। ये सभी बाबा साहेब के अनुयायी हैं। बीजेपी के शासन काल में सबसे अधिक दलितों को प्रताड़ित किया जा रहा है। बाबा साहेब के अनुयायियों को नौकरी नहीं देना और दबे-कुचले लोगों को उनका हक भाजपा नहीं दे रही है। बीजेपी संविधान को खत्म करने पर लगी हुई है।
Published: undefined
अजय राय ने कहा, कांग्रेस ने बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर का हमेशा सम्मान किया और उचित स्थान दिया। संविधान के अनुसार ही कांग्रेस ने काम किया है। कांग्रेस पूरे प्रदेश में अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाएगी।"
नोएडा में वेतन वृद्धि को लेकर कारखाने के कर्मचारियों द्वारा हंगामा करने और पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने पर अजय राय ने कहा, "बीजेपी का यही असली चेहरा है। एक तरफ बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करने की बात करते हैं और दूसरी तरफ गरीब और दलितों की पिटाई करा रहे हैं। बीजेपी की नीति कर्मचारियों को वेतन नहीं देना है।
Published: undefined
अजय राय ने एक्स मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा है, "नोएडा में 'मदरसन' कंपनी के बाहर की तस्वीरें विचलित करने वाली हैं। जब महंगाई कमर तोड़ रही हो और वेतन के नाम पर मजदूरों का शोषण हो रहा हो, तो युवा सड़क पर उतरने को मजबूर होगा ही। योगी जी, भारी भरकम विज्ञापनों से पेट नहीं भरता। पुलिस के आंसू गैस के गोले भूखे पेट का जवाब नहीं हो सकते। मजदूरों की जायज मांगों को अनसुना करना बंद करिए और दमन की जगह समाधान निकालिए।"
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined