किसान झूठे प्रचार और धमकियों से नहीं डरते, अंग्रेजों ने भी किसानों की संपत्ति कुर्की करने की धमकी दी थी: प्रियंका
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि के अवसर पर ट्वीट कर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने भी किसानों की संपत्ति कुर्की करने की धमकी दी थी, लेकिन सरदार पटेल के नेतृत्व में किसान डिगे नहीं और सत्याग्रह की जीत हुई थी।
By रवि प्रकाश @raviprakash24
फोटो : सोशल मीडिया
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि के अवसर पर ट्वीट कर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने भी किसानों की संपत्ति कुर्की करने की धमकी दी थी, लेकिन सरदार पटेल के नेतृत्व में किसान डिगे नहीं और सत्याग्रह की जीत हुई थी।
प्रियंका ने ट्वीट कर लिखा, 'बारडोली के किसानों को अंग्रेजों ने संपत्ति कुर्की जैसी तमाम धमकियां दी लेकिन सरदार पटेल जी के नेतृत्व में किसान डिगे नहीं और सत्याग्रह की जीत हुई। सरदार पटेल जी की पुण्यतिथि पर आज इस सरकार को बताने की जरूरत है कि किसान झूठे प्रचार और धमकियों से नहीं डरते।'
नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान पिछले 20 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि वे सरकार से बातचीत के लिए तैयार हैं लेकिन कोई शर्त नहीं मानेंगे। इसी बीच प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। उनका कहना है कि सरकार को किसानों की बात सुननी होगी। किसान झूठे प्रचार और धमकियों से नहीं डरते।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए