देश

दिल्ली में हालात बेहद गंभीर, ऑक्सीजन के लिए तरस रही है देश की राजधानी: डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में हालत बेदह गंभीर हैं। बहुत से अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी है। कई अस्पतालों में 3-4 घंटे की ऑक्सीजन सप्लाई है। कई अस्पतालों में 10-12 घंटे में ऑक्सीजन खत्म हो सकती है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। देश की राजधानी के ऑक्सीजन के लिए तरस रही है, वहीं अस्पतालों में बेड लगभग खत्म हो चुक हैं। कोरोना से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री हालात पर चिंता जता रहे हैं। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली के बहुत से अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी है। कई अस्पतालों में 3-4 घंटे की ऑक्सीजन सप्लाई है। कई अस्पतालों में 10-12 घंटे में ऑक्सीजन खत्म हो सकती है। यह बहुत गंभीर स्थिति है। हमने केंद्र सरकार से निवेदन किया है कि दिल्ली को ऑक्सीजन में वरीयता दी जाए।

Published: 18 Apr 2021, 6:06 PM IST

इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर दिल्ली की स्थिति के बारे में सूचित किया है और भारी बेड्स और ऑक्सीजन की कमी की बात कही है, साथ ही मदद की गुहार भी लगाई है। सीएम ने पत्र में लिखा है कि, "दिल्ली में कोरोना की स्थिति बेहद गम्भीर हो गई है। कोरोना बेड्स और ऑक्सीजन की भारी कमी है। लगभग सभी आईसीयू बेड्स भर गए हैं। अपने स्तर पर हम सभी प्रयास कर रहे हैं, आपकी मदद की जरूरत है।"

"केंद्र सरकार के 10,000 बेड्स में से 7,000 कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित किए जाए, सिर्फ 1800 बेड्स आरक्षित हैं। दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी हो रही है उसे भी तुरन्त मुहैया कराया जाए।"

उन्होंने कहा कि, "डीआरडीओ द्वारा बनाये जा रहे 500 आईसीयू बेड्स की संख्या बढ़ा कर 1000 करने की गुजारिश करें।"

Published: 18 Apr 2021, 6:06 PM IST

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल में प्रधानमंत्री को जानकारी देते हुए पत्र में कहा है कि इन सबकी जानकारी मैंने कल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को और आज सुबह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को भी दे दी है।

सीएम ने पत्र में कहा है कि इस महामारी में अभी तक हमें केंद्र सरकार से काफी सहयोग मिला है। मैं उम्मीद करता हूं कि उपर्युक्त विषयों पर भी आप हमारी मदद जरूर करेंगे।


Published: 18 Apr 2021, 6:06 PM IST

हालांकि इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल इस बात की जानकारी दे चुके हैं कि दिल्ली के अंदर पिछले 24 घंटे में कोरोना के लगभग 25,500 केस आए हैं। उसके पिछले 24 घंटे में 24,000 केस आए थे और उसके पिछले 24 घंटे में 19,500 केस आए थे।

वहीं दिल्ली में पिछले 24 घंटे में सकारात्मकता दर बढ़ कर करीब 30 फीसद हो गई है, जबकि यह उसके पिछले 24 घंटे में केवल 24 फीसद थी।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: 18 Apr 2021, 6:06 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 18 Apr 2021, 6:06 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: कांग्रेस ने ओडिशा की 2 लोकसभा और विधानसभा की 8 सीट के लिए उम्मीदवार का ऐलान किया, देखें पूरी लिस्ट

  • ,
  • तारक मेहता... में सोढ़ी बन चुके गुरुचरण सिंह आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे, साथी कलाकारों ने ठीक होने की जताई उम्मीद

  • ,
  • BSP नेता आकाश आनंद ने आतंकवादियों से की BJP सरकार की तुलना, आचार संहिता समेत कई धाराओं में केस दर्ज

  • ,
  • बरनाला में किसानों और बेरोजगारों का जोरदार प्रदर्शन, वादे पूरे नहीं होने पर पूरे पंजाब में AAP के विरोध का ऐलान

  • ,
  • ओडिशा में BJP-BJD पर बरसे राहुल गांधी, बोले- मोदी-पटनायक में मिलीभगत, दोनों कुछ कॉर्पोरेट्स को पहुंचा रहे लाभ