देश

लोकतंत्र के साथ ही वैज्ञानिक सोच पर व्यवस्थित हमला किया जा रहा है: पंडित नेहरू पर आयोजित संगोष्ठी में जयराम रमेश

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, ‘‘लोकतंत्र पर आक्रमण तो हो ही रहा है, वैज्ञानिक सोच पर भी आक्रमण किया जा रहा है...यह हमारे भविष्य के लिए बहुत खतरनाक है।’’

फाइल फोटो
फाइल फोटो देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि वर्तमान समय में लोकतंत्र के साथ ही वैज्ञानिक सोच पर हमला किया जा रहा है जो देश के भविष्य के लिए बहुत खतरनाक है।

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू पर आयोजित एक संगोष्ठी में यह भी कहा कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण तथा आध्यात्मिकता एक दूसरे के पूरक हैं। रमेश ने आरोप लगाया कि आज चेतना, विज्ञान और लोकतंत्र पर बीजेपी द्वारा व्यवस्थित हमला किया जा रहा है।

Published: undefined

उन्होंने कहा, ‘‘आज हमारे प्रधानमंत्री (नरेन्द्र मोदी) भी विज्ञान की बात करते हैं, लेकिन क्या आज का वैज्ञानिक सोच है, हमारी संस्थाओं में विज्ञान का कितना काम है? आज वैज्ञानिक सोच पर व्यवस्थित तरीके से आक्रमण पर हो रहा है।’’

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, ‘‘लोकतंत्र पर आक्रमण तो हो ही रहा है, वैज्ञानिक सोच पर भी आक्रमण किया जा रहा है...यह हमारे भविष्य के लिए बहुत खतरनाक है।’’

उन्होंने दावा किया कि आज अर्थव्यवस्था को खोला जा रहा है, सोच को बंद किया जा रहा है।

रमेश का कहना था, ‘‘यह ‘ओपन इकॉनमी’ (खुली अर्थव्यवस्था) और ‘क्लोज माइंड’ (बंद सोच) नहीं चलेगा।

Published: undefined

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि आज देश में कोई मिसाइल छोड़ी जाती है तो प्रधानमंत्री मोदी श्रेय लेते हैं, लेकिन डीआरडीओ की स्थापना नेहरू के समय हुई थी।

उनके मुताबिक, वैज्ञानिक चेतना और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के बारे में बोलने और लिखने वाले बहुत कम लोग हैं, उनमें एक नेहरू रहे।

रमेश ने कहा कि नेहरू का मानना था कि वैज्ञानिक चेतना कोई विदेशी विचार नहीं, बल्कि भारतीय विचार है तथा यह भारत की संस्कृति से जुड़ा है।

उनके अनुसार, नेहरू ने कहा था कि विज्ञान और आध्यात्मिकता का संगम ही भारत का भविष्य बनाएगा।

पीटीआई के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined