
तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। देश में रविवार को फिर तेल के दाम बढ़े हैं। दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 14 पैसे और डीजल के दाम में 29 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिल्ली में पेट्रोल 81.82 रुपये और डीजल 73.53 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
Published: undefined
वहीं मुंबई में पेट्रोल और डीजल के दामों में क्रमश: 14 पैसे और 31 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 87.29 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल 77.06 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
Published: undefined
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव 4 साल के ऊपरी स्तर पर है। जानकारों की मानें तो सउदी अरब और रूस द्वारा कच्चे तेल की आपूर्ति बढ़ाने से इनकार किए जाने के बाद फिलहाल कीमतों में नरमी की संभावना कम है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined