देश

'ये इंडिया गठबंधन और पीडीए की एकता की जीत है', लोकसभा नतीजों पर अखिलेश यादव

लोकसभा चुनाव में सपा का प्रदर्शन बहुत उम्दा रहा है। जनता ने 5 सीटों वाली पार्टी को करीब तीन दर्जन के करीब लाकर खड़ा कर दिया। बीजेपी के सामने सबसे पूर्ण बहुमत बनने में पार्टी सबसे बड़ा रोड़ा बन गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सपा का उम्दा प्रदर्शन करने पर पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने जनता का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि ये इंडिया गठबंधन और पीडीए की एकता की जीत है।

Published: undefined

अखिलेश यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया, ''जनता को प्रणाम, जनमत को सलाम! उत्तर प्रदेश की जागरूक जनता ने देश को एक बार फिर से नई राह दिखाई है, नयी आस जगायी है। ये संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने की और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करवाने की जीत है। उत्तर प्रदेश की प्रगतिशील जनता के विचार ही वोट के रूप में हमें मिले हैं। ये बंटवारे की नकारात्मक राजनीति के खिलाफ, सौहार्द-भाईचारे और सकारात्मक राजनीति की जीत है। ये इंडिया गठबंधन और पीडीए की एकता की जीत है। सबको हृदय से धन्यवाद, दिल से शुक्रिया!"

Published: undefined

लोकसभा चुनाव में सपा का प्रदर्शन बहुत उम्दा रहा है। जनता ने 5 सीटों वाली पार्टी को करीब तीन दर्जन के करीब लाकर खड़ा कर दिया। बीजेपी के सामने सबसे पूर्ण बहुमत बनने में पार्टी सबसे बड़ा रोड़ा बन गई। अखिलेश यादव के जिस पीडीए फार्मूले को बीजेपी नेताओं ने बहुत महत्व नहीं दिया था, सपा के लिए वही सबसे बड़ा हथियार बनता गया। जातीय फॉर्मूले को दुरुस्त करके आज यूपी में सबसे ज्यादा सांसद वाली पार्टी बन गई है। संसदीय चुनावों में पार्टी का यह अब तक सबसे अच्छा प्रदर्शन है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में केसी वेणुगोपाल का पीएम मोदी को पत्र, कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

  • ,
  • अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, 'महुआ मोइत्रा पर हमला कर बीजेपी ने पैदा किया राजनीतिक हिंसा का माहौल'

  • ,
  • ढाई माह में ही दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हुए बड़े-बड़े गड्ढे, कांग्रेस बोली- मोदी सरकार देश के लिए घातक

  • ,
  • सिनेजीवन: जब सनी देओल ही बन गए निर्देशक और जानें तिग्मांशु धूलिया और इरफान खान की अनोखी दोस्ती के बारे

  • ,
  • राम मंदिर दान चोरीः अयोध्या के वकीलों ने चंपत राय, अनिल मिश्र के खिलाफ FIR की तहरीर दी, निकाला आक्रोश मार्च