
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार ने दिल्ली नगर निगम में मेयर, डिप्टी मेयर, स्थाई समिति के सदस्यों के चुनाव तथा चुनाव पूर्व बीजेपी तथा आम आदमी पार्टी के पार्षदों द्वारा शपथ ग्रहण के दौरान सदन के अंदर जो हाथापाई की स्थिति पैदा की गई, उस पर गहरा असंतोष जताते हुए, कहा कि सदन में जिस प्रकार का दृश्य देखने को मिला वह बेहद शर्मनाक था।
Published: undefined
आगे अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली नगर निगम के इतिहास में इस प्रकार की घटना कभी नहीं हुई थी। दिल्ली शर्मिंदा है, उन्होंने कहा कि जिन्हें कुड़े के पहाड़ को हटाने की जिम्मेदारी दी, वो खुद कूड़ा निकले। उन्होंने कहा कि नव निर्वाचित पार्षदों को बीजेपी, आम आदमी पार्टी ने एक स्क्रिप्ट के तहत भेजा था। जो सदन में नजर आया।
Published: undefined
अनिल कुमार ने कांग्रेस पार्षदों द्वारा मेयर चुनाव में हिस्सा नहीं लेने के फैसले के बारे में कहा कि दिल्ली में कांग्रेस ही एक मात्र विपक्ष है। बांकी की दो पार्टियां अलग-अलग स्तर पर सत्ता में हैं। जिस तरह से लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की अवहेलना कर मेयर चुनाव की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। हम उसका विरोध करते हैं।
Published: undefined
अंत में अनिल कुमार ने कहा कि आम आदमी पार्टी तथा बीजेपी दोनों संघ की विचारधारा वाली पार्टियां हैं। ऐसे में कांग्रेस किसी भी कीमत पर संघी शक्तियों का समर्थन नहीं कर सकती।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined