देश

उत्तर प्रदेश: एक ही परिवार के तीन लोगों की रहस्यमय मौत, लखीमपुर खीरी में हड़कंप

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की रहस्यमय मौत का मामला सामने आया है। इसके बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के लखीमपु खीरी जिले से बड़ी खबर मिली है। यहां एक ही परिवार के तीन लोगों की रहस्यमयी मौत से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, लेकिन इनकी मौत की वजह अभी सामने नहीं आई है।

खबरों के मुताबिक लखीमपुर खीरी जिले में हैदराबाद थाने के बदइया गांव में बच्चे के मुंडन संस्कार का कार्यक्रम था। इसी कार्यक्रम में भोज का आयोजन भी किया गया था। भोज के बाद लोग अपने- अपने घर चले गए, लेकिन रात में इस दावत में शामिल होने वाले तीन लोगों की मौत हो गई। मृतक आपसे में साले-बहनोई बताए जा रहे हैं। मृतकों के नाम सुशील, अजय पाल और राजू बताए गए हैं।

जानकारी पर पुलिस ने तीनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। परिवार वालों का कहना है कि संभवत: मौत की वजह कच्ची शराब है, लेकिन पुलिस प्रशासन ने इस मामले में अभी कुछ नहीं कहा है।

जिलाधिकारी ने मामले की जानकारी मिलने पर पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी करने का आदेश दिया है। फिलहाल जो प्राथमिक रिपोर्ट सामने आई है उसमें मौत की वजह स्पष्ट नहीं है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • CJP Protest LIVE: CJP प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस का एक्शन, ध्रुव राठी, दीपके, रांका और सौरभ समेत सैकड़ों लोग हिरासत में

  • ,
  • दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए अलर्ट, CJP प्रदर्शन को लेकर जारी हुई एडवाइजरी, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार जाएंगे, यह सरकार जाएगी, फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत: राहुल गांधी

  • ,
  • अभिजीत दिपके, रांका और सौरभ को हिरासत में लिया गया, लैंड होते ही फ्लाइट के अंदर घुसी दिल्ली पुलिस

  • ,
  • ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम से हिरासत में लिया, संजय सिंह बोले- मोदी जी, युवाओं के गुस्से से मत खेलिए