देश

'हॉकी टीम की जर्सी का रंग या इतिहास को बदलने की कोशिश से देश की आत्मा नहीं बदलती', प्रियंका गांधी का BJP-RSS पर तंज

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि बीजेपी और आरएसएस के लोग चाहे जितनी घृणा, हिंसा और फूट फैलाने की कोशिश करें, वे देश की आत्मा से भाईचारे और एकता की भावना को समाप्त नहीं कर सकते।

'हॉकी टीम की जर्सी का रंग या इतिहास को बदलने की कोशिश से देश की आत्मा नहीं बदलती', प्रियंका गांधी का BJP-RSS पर तंज
'हॉकी टीम की जर्सी का रंग या इतिहास को बदलने की कोशिश से देश की आत्मा नहीं बदलती', प्रियंका गांधी का BJP-RSS पर तंज फोटोः सोशल मीडिया

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भारतीय हॉकी टीम की जर्सी का रंग 'भगवा' किए जाने को लेकर बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वे चाहे यूनीफॉर्म बदल लें या इतिहास बदलने की कोशिश करें, देश की आत्मा नहीं बदल सकते।

प्रियंका गांधी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से यह भी कहा कि देश की आत्मा में सत्य, अहिंसा और भाईचारा समाहित है, जिसे कोई बदल नहीं सकता।

उन्होंने दावा किया कि भारत की आजादी की लड़ाई सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर लड़ी गई थी और उस संघर्ष में आरएसएस कहीं नहीं था।

प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘पूरा देश इस असलियत को जानता है और जिन्हें नहीं पता है उन्हें पता चल गया है कि इन लोगों (आरएसएस) की नीयत क्या है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस देश की आत्मा में अहिंसा, सत्य और भाईचारा समाहित है। इसे कोई नहीं बदल सकता। आरएसएस भी नहीं बदल सकता।’’

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि बीजेपी और आरएसएस के लोग चाहे जितनी घृणा, हिंसा और फूट फैलाने की कोशिश करें, वे देश की आत्मा से भाईचारे और एकता की भावना को समाप्त नहीं कर सकते।

उन्होंने कहा कि देश की मूल भावना आपसी सद्भाव, एकता और सत्य के मूल्यों पर आधारित है और इसे बदलने का कोई भी प्रयास सफल नहीं होगा।

गौरतलब है कि अगले महीने नीदरलैंड और बेल्जियम में होने वाले हॉकी विश्व कप में भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमें अपनी पारंपरिक नीले रंग की जर्सी के बजाय केसरिया जर्सी में नज़र आएंगी। हॉकी इंडिया ने पिछले दिनों अपने सोशल मीडिया पेज पर नई जर्सी को पेश किया था।

पीटीआई के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: नगर निकाय चुनाव, जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत में कुछ मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान के निर्देश

  • ,
  • मुंबई मार्च से पहले भावुक हुए मनोज जरांगे पाटिल, बोले- यह मेरी आखिरी मुलाकात हो सकती है, लड़ाई रुकनी नहीं चाहिए

  • ,
  • दुबई भागने की फिराक में था गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी, धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

  • ,
  • SIR IN DELHI: मैं घर पर नहीं हूं तो मेरा वोट कट जाएगा, कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव का सीधा सवाल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप ने एआई रेगुलेशन को किया नामंजूर और पाक की मोस्ट वांटेड लिस्ट में मसूद अजहर पर ₹70 लाख का इनाम