देश

उमा भारती ने महिला आरक्षण पर उठाए सवाल, पिछड़ों की बुलाई बैठक

राज्य में उमा भारती की सियासी सक्रियता बढ़ रही है। उन्होने बीते रोज पिछड़े वर्ग के नेतााओं से मुलाकात की और उसके बाद ही उन्होंने शनिवार को एक बड़ी बैठक बुलाने का फैसला लिया है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

लोकसभा और राज्यों की विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाला नारी शक्ति वंदन बिल संसद के दोनों सदनों से भले ही पारित हो गया है लेकिन बीजेपी के अंदर इसके विरोध में स्वर बुलंद हो रहे है। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती अब पूरी तरह पिछड़ों की वकालत करते हुए सामने आने लगी हैं।  यही कारण है कि उन्होंने महिला आरक्षण बिल में पिछड़ों की हिस्सेदारी को लेकर शनिवार को भोपाल में बैठक बुलाई है।

उमा भारती ने एक ट्वीट कर कहा, राज्यसभा में भी महिला आरक्षण बिल पूर्ण बहुमत से पारित हो गया। अब पिछड़े वर्गों को स्थान देने के लिए एक और संशोधन का मार्ग निकालना है, इसलिए भोपाल शहर के एवं उसके आसपास के पिछड़े वर्ग के प्रमुख नेताओं के साथ विचार विमर्श हुआ। 23 सितंबर को एक और बड़ी बैठक बुलाने का फैसला हुआ।

राज्य में उमा भारती की सियासी सक्रियता बढ़ रही है। उन्होने बीते रोज पिछड़े वर्ग के नेतााओं से मुलाकात की और उसके बाद ही उन्होंने शनिवार को एक बड़ी बैठक बुलाने का फैसला लिया है। यह साफ नहीं हो पाया है कि यह बैठक पिछड़े वर्ग के नेताओं की होगी या उसमें सिर्फ बीजेपी के पिछड़े वर्ग के नेता ही हिस्सा लेंगे।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • कांग्रेस ने परगट सिंह को बनाया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश की कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति