देश

'बेरोजगारी सबसे बड़ी बीमारी, BJP के पास इसका जवाब लाठी', राहुल गांधी बोले- भाजपा के झूठ से तंग आ चुका है भारत का युवा

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘भारत का युवा बीजेपी के झूठ से तंग आ चुका है - वो अब चुप नहीं बैठेगा। और, कांग्रेस उनके साथ हर मोड़ पर खड़ी है।’’

 राहुल गांधी बोले- भाजपा के झूठ से तंग आ चुका है भारत का युवा
राहुल गांधी बोले- भाजपा के झूठ से तंग आ चुका है भारत का युवा फोटोः @INCIndia

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पटना में शिक्षक भर्ती परीक्षा की मांग करने वाले युवाओं पर लाठीचार्ज किए जाने को लेकर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि देश में सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है, लेकिन बीजेपी युवाओं को इसका जवाब लाठी से देती है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने यह दावा भी किया कि युवा बीजेपी के झूठ से तंग आ चुके हैं और वे अब चुप नहीं बैठेंगे।

बिहार की राजधानी पटना में शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई-4) की मांग कर रहे युवाओं पर पुलिस ने शुक्रवार को लाठीचार्ज किया था। प्रदर्शनकारी इस परीक्षा के लिए रिक्तियों का विज्ञापन तत्काल जारी करने मांग कर रहे थे।

'बेरोज़गार युवाओं को बीजेपी का जवाब लाठी'

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘पटना में कल अपने रोज़गार का हक़ मांगते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों को बिहार पुलिस ने बेरहमी से पीटा, फिर से (ऐसा किया गया)।)

उन्होंने दावा किया कि बेरोज़गार युवाओं को बीजेपी का जवाब लाठी है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ‘‘भारत में आज सबसे बड़ी बीमारी बेरोज़गारी है और इसकी सबसे भयंकर मार बिहार तथा उत्तर प्रदेश के युवाओं पर पड़ रही है। लाखों युवा डिग्री और क़ाबिलियत हाथ में लेकर दर-दर भटक रहे हैं। मगर बीजेपी की सरकार को न इनकी परवाह है, न आपकी।’’

उन्होंने कहा कि जब युवा सड़कों पर उतरकर अपना हक़ मांगते हैं, उनके हाथ में रोज़गार नहीं, उन पर लाठियां भांजी जाती हैं।

गांधी ने कहा, ‘‘भारत का युवा बीजेपी के झूठ से तंग आ चुका है - वो अब चुप नहीं बैठेगा। और, कांग्रेस उनके साथ हर मोड़ पर खड़ी है।’’

छात्र नेता को रस्सी से बांधकर जेल भेजा गया

टीआरई-4 वैकेंसी की मांग को लेकर कल कैंडिडेट्स ने पटना में प्रदर्शन किया। पुलिस के लाठीचार्ज में कई लोग घायल हैं। आज पुलिस ने छात्र नेता दिलीप को रस्सी से बांधकर पुलिस जेल ले गई है।

गांधी मैदान थानेदार अखिलेश मिश्रा ने बताया, प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर भीड़ को उकसाने का आरोप है। 5000 लोगों के ऊपर FIR दर्ज की गई है।

इससे पहले पुलिस छात्र नेता को गर्दनीबाग हॉस्पिटल लेकर पहुंची, जहां उनका मेडिकल कराया गया। उन्होंने कहा, हम लोगों ने सिर्फ नौकरी मांगी थी। ये हमें जेल भेज रहे हैं।

गांधी मैदान थाने में पुलिस ने मजिस्ट्रेट के बयान के आधार पर अभ्यर्थियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अभ्यर्थियों पर ट्रैफिक बाधित करने, विधि-व्यवस्था भंग करने और पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाया गया है।

पीटीआई के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र-दिल्ली में SIR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, दिल्ली में 47 लाख, महाराष्ट्र में 2 करोड़ नाम कटे

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट ने 'मोहम्मद दीपक' के खिलाफ दर्ज मामले में आगे की कार्रवाई पर लगाई रोक, उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

  • ,
  • 'शुद्धीकरण' करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने में इतना डर क्यों? पवन खेड़ा का BJP और उत्तराखंड सरकार से सवाल

  • ,
  • नेपाल में विनाशकारी जलप्रलय की वजह क्या, भूकंप, हिमस्खलन या टूटा ग्लेशियर? रिपोर्ट में नया खुलासा

  • ,
  • फिर शर्मसार हुई दिल्ली! स्लीपर बस में 16 साल की लड़की से गैंगरेप, 47km तक दरिंदगी, आरोपी ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार