देश

केंद्रीय मंत्री ने पाकिस्तान को दी धमकी- अपने कब्जे वाला कश्मीर भारत को सौंप दे पाकिस्तान वरना… 

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ने कहा, ‘अगर वह पीओके हमें सौंप देते हैं तो हम वहां कई उद्योग लगाएंगे। हम पाकिस्तान की व्यापार में मदद करेंगे और गरीबी और बेरोजगारी से लड़ने में भी सहयोग करेंगे।’ उन्होंने कहा कि ऐसी खबरें हैं कि पीओके में लोग नाखुश हैं और वे भारत का हिस्सा बनना चाहते हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने शुक्रवार को कहा कि ये पाकिस्तान के हित में है कि वह अपने कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) भारत को सौंप दे क्योंकि कई खबरों में यह सामने आया है कि वहां के लोग पाक से नाखुश हैं और वे भारत का हिस्सा बनना चाहते हैं।

अपने मंत्रालय की योजनाओं की समीक्षा करने के लिए चंडीगढ़ पहुंचे अठावले ने कहा, ‘नरेंद्र मोदी एक जोशीले प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को रद्द करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। पाकिस्तान इसे पचा नहीं पा रहा और उसने कश्मीर मुद्दा उठाने का एक बार फिर असफल प्रयास किया। पाकिस्तान को अब पीओके को हमें दे देना चाहिए और ऐसा करना पाकिस्तान के हित में होगा।'

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ने कहा, 'अगर वह पीओके हमें सौंप देते हैं तो हम वहां कई उद्योग लगाएंगे। हम पाकिस्तान की व्यापार में मदद करेंगे और गरीबी और बेरोजगारी से लड़ने में भी सहयोग करेंगे।’ उन्होंने कहा कि ऐसी खबरें हैं कि पीओके में लोग नाखुश हैं और वे भारत का हिस्सा बनना चाहते हैं।

बीजेपी की सहयोगी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) के प्रमुख अठावले ने कहा कि पाकिस्तान को युद्ध उन्माद फैलाने में नहीं शामिल होना चाहिए और न ही गीदड़ भभकियां देनी चाहिए। उनकी पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ेगी या नहीं यह पूछने पर अठावले ने कहा कि वे 90 में से 10 सीटों पर लड़ेंगे।

उनकी पार्टी हरियाणा में बीजेपी प्रत्याशी के खिलाफ कोई उम्मीदवार उतारेगी, यह पूछने पर उन्होंने सीधे-सीधे जवाब नहीं दिया और कहा, 'हम कांग्रेस के खिलाफ लड़ेंगे।'

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: बिहार में BPSC AEDO परीक्षा में धांधली का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, दिल्ली-UP से उत्तराखंड तक भारी बारिश का अलर्ट

  • ,
  • मणिपुर सरकार में तीन दिन तक सभी शिक्षण संस्थान बंद, बिगड़ती कानून व्यवस्था के बीच सरकार का फैसला

  • ,
  • US में RSS पर प्रतिबंध की मांग, अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोग बोला- स्वयंसेवक को न दिया जाए राजनयिक सम्मान

  • ,
  • दिल्ली: पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर से भारत ने हटाया सुरक्षा घेरा, तीन दिन बाद दिया जवाब

  • ,
  • राजीव गांधी की जयंती: 'वीरभूमि' पहुंचे सोनिया गांधी, खड़गे, राहुल और प्रियंका समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, दी श्रद्धांजलि