
केंद्रीय कैबिनेट द्वारा बलात्कार के दोषियों के खिलाफ पॉक्सो कानून में संशोधन कर जारी किए गए अध्यादेश को अभी 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि मोदी कैबिनेट के मंत्री ने रेप की घटनाओं पर गैरजिम्मेदाराना बयान दे दिया। देश में बढ़ती रेप की घटनाओं पर केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि इतने बड़े देश में 1-2 रेप की घटनाएं होने पर बतंगड़ नहीं बनाना चाहिए। गंगवार यहीं नहीं रुके, उन्होंने यहां तक कह दिया कि रेप की घटनाओं को रोका ही नहीं जा सकता।
Published: 22 Apr 2018, 11:30 AM IST
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रेप जैसी घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण स्थति में होती हैं। उन्होंने कहा कि इसे लेकर सरकार जरूरी कदम उठा रही है। संतोष गंगवार के इस बयान ने मोदी सरकार की करनी और कथनी का अंतर देश की जनता के सामने ला दिया है। यह कोई पहला मामला नहीं है जब रेप जैसी शर्मनाक घटनाओं को लेकर बीजेपी और उसके नेताओं का दोहरा मापदंड दिखा है। इससे पहले ऐसा उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिल चुका है।
योगी आदित्यनाथ की सरकार में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर नाबालिग से रेप का आरोप है। विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर रेप पीड़िता कई महीनों तक दर-दर की ठोकरें खाती रही, अधिकारियों के दफ्तरों का चक्कर लगाती रही बावजूद इसके आरोपी विधायक पर कार्रवाई नहीं हुई। जब देश भर में उन्नाव रेप केस के विरोध में प्रदर्शन हुए, इलाहाबाद हाईकोर्ट को इस मामले में विधायक को गिरफ्तार करने का निर्देश देना पड़ा, उसके बाद आरोपी विधायक के खिलार्फ कार्रवाई की गई और विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को नाबालिग से रेप आरोप में जेल जाना पड़ा।
Published: 22 Apr 2018, 11:30 AM IST
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 22 Apr 2018, 11:30 AM IST