देश

UP: ग्रेटर नोएडा में लिफ्ट में फंसने का एक और मामला आया सामने, लिफ्ट एक्ट की मांग ने पकड़ी जोर

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में लिफ्ट में लोगों के फंसने का एक नया मामला सामने आया है। इस बार यह हादसा सुपरटेक इको विलेज 1 में हुआ है। जिसके मुताबिक गुरुवार रात करीब 8 बजे सुपरटेक इकोविलेज वन में एक लिफ्ट ग्राउंड फ्लोर और बेसमेंट के बीच में अटक गई।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में लिफ्ट में लोगों के फंसने का एक नया मामला सामने आया है। इस बार यह हादसा सुपरटेक इको विलेज 1 में हुआ है। इसका वीडियो सामने आया है, जिसके मुताबिक गुरुवार रात करीब 8 बजे सुपरटेक इकोविलेज वन में एक लिफ्ट ग्राउंड फ्लोर और बेसमेंट के बीच में अटक गई।

मिली जानकारी के मुताबिक लिफ्ट से लोग ग्राउंड फ्लोर पर जा रहे थे, तभी अचानक लिफ्ट ग्राउंड फ्लोर पर न रुक कर बेसमेंट और ग्राउंड के बीच में जाकर अटक गई। करीब 5 लोग फंस गए। काफी मशक्कत के बाद मेंटेनेंस टीम और सिक्योरिटी टीम ने लिफ्ट के आगे के दरवाजे को अलग कर लोगों को बाहर निकाला।

फोटो: IANS

लिफ्ट में फंसने का यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी कई मामले सामने आए हैं जिसमें बुजुर्ग और बच्चे समेत कई लोग घंटे लिफ्ट में फंसे हुए दिखाई दिए थे। बीते 3 अगस्त को भी नोएडा के सेक्टर 137 में बने पारस टियरा सोसाइटी में एक लिफ्ट का तार टूटने से लिफ्ट 22 वें माले पर अटक गई थी, जिसके अंदर मौजूद एक 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला की दम घुटने की वजह से मौत हो गई थी। 

फोटो: IANS

एक के बाद एक कई घटनाओं के बाद अब लोगों को हाईराइज सोसाइटी में रहने में डर लगने लगा है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कोई इक्का-दुक्का सोसायटी ही होगी जिसमें लिफ्ट में लोगों के फंसने का मामला न हुआ हो। लगभग हर सोसाइटी में इस तरीके का मामला सामने आ चुका है। अब लिफ्ट एक्ट लागू करने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। यह मुद्दा उत्तर प्रदेश के विधानसभा में भी उठाया जा चुका है। 

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • कांग्रेस ने परगट सिंह को बनाया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश की कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति