देश

यूपी बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल, कहा- राजनीतिक जीवन में इतना भ्रष्टाचार आज तक नहीं देखा

उत्तर प्रदेश में गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक श्याम प्रकाश ने भ्रष्टाचार को लेकर अपनी ही सरकार पर सवाल उठाए और कहा कि राजनीतिक जीवन में इतना भ्रष्टाचार आज तक नहीं देखा है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश में गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक श्याम प्रकाश ने भ्रष्टाचार को लेकर अपनी ही सरकार पर सवाल उठाए और कहा कि राजनीतिक जीवन में इतना भ्रष्टाचार आज तक नहीं देखा है। हालांकि ज्यादा बवाल मचने उन्होंने अपनी पोस्ट डिलीट भी कर दी है। सोशल मीडिया के माध्यम से मंगलवार को अपनी ही सरकार और सिस्टम के खिलाफ बोलने वाले हरदोई की गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक श्याम प्रकाश ने वर्तमान में भ्रष्टाचार होने की बात लिखी है। विधायक ने अपनी फेसबुक आईडी पर लिखा, "मैंने अपने राजनीतिक जीवन में इतना भ्रष्टाचार नहीं देखा, जितना इस समय देख और सुन रहा हूं। जिससे शिकायत करो, वह खुद वसूली कर लेता है।" बाद में ज्यादा बवाल मचने पर उन्होंने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी।

Published: 21 Jul 2020, 8:00 PM IST

पोस्ट डिलीट करने के बाद उन्होंने लिखा, "मैंने हरदोई में कुछ अधिकरियों के भ्रष्टाचार की बात लिखी, लोग उसे सरकार में भ्रष्टाचार कहने लगे, इसलिए पोस्ट डिलीट कर दी।" विधायक श्याम प्रकाश ने ऐसा पहली बार नहीं किया है। इससे पहले भी वह सरकार और तंत्र के साथ ही अधिकारियों के खिलाफ सोशल मीडिया के माध्यम से हमला बोल चुके हैं। उन्होंने फेसबुक को ही अपनी बात रखने का जरिया बनाया है। फेसबुक पर विधायक की पोस्ट से विपक्षी दलों को सरकार के खिलाफ बोलने का मौका जरूर मिल गया है।

Published: 21 Jul 2020, 8:00 PM IST

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 21 Jul 2020, 8:00 PM IST

  • बंगालः बीजेपी सरकार की सफलता विपक्ष की खरीद-फरोख्त तक ही सीमित... अभिषेक बनर्जी ने दो महीने पर कसा तंज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 जहाजों पर हमला और तुर्किये से प्रतिबंध हटाएगा अमेरिका

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी में केवल धन की नहीं, करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था की भी चोरी की गई: सुखविंदर सिंह सुक्खू

  • ,
  • कांग्रेस ने राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ शुरू किया अभियान, यूपी, महाराष्ट्र, हिमाचल समेत कई राज्य में पदयात्रा