
नीतीश कुमार से बगावत करने वाले राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को केंद्र सरकार ने वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। केंद्रीय गृह मंत्रालय और केंद्रीय खुफिया विभाग की अनुशंसा के बाद ये सुरक्षा प्रदान की गई है। वाई प्लस की सुरक्षा व्यवस्था के तहत उपेंद्र कुशवाहा को अब सीआरपीएफ के जवानों का कवर दिया जाएगा।
Published: undefined
जनता दल (यू) से बगावत करने के बाद राष्ट्रीय लोक जनता दल के नाम से नई पार्टी बनाने वाले उपेंद्र कुशवाहा को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वीआईपी सुरक्षा यानी वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। सूत्रों के मुताबिक खुफिया विभाग की रिपोर्ट के आधार पर उन्हें ये सुरक्षा दी गई है। वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा में कुशवाहा के साथ करीब 11 कमांडो को तैनात किया जाएगा।
Published: undefined
गौरतलब है कि इससे पहले गृह मंत्रालय द्वारा चिराग पासवान को जेड कैटेगरी की सुरक्षा देने के अलावा विकासशील इंसान पार्टी के नेता मुकेश सहनी को भी वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दी जा चुकी है। उपेंद्र कुशवाहा को केन्द्र सरकार द्वारा वाई प्लस की सुरक्षा देने के बाद कई तरह की राजनीतिक अटकलें भी लगाई जा रही हैं।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined