उत्तर प्रदेश के हापुड़ में नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता पर एसिड से हमला किया गया। पीड़िता और उसके परिवार ने आरोप लगाया कि आरोपी का एक रिश्तेदार उन पर समझौते के लिए दबाव बना रहा था और जब उन्होंने इनकार कर दिया तो पहले उनके साथ मारपीट की गई। इसके उन्होंने नाबालिग रेप पीड़िता पर एसिड फेंक दिया। एसिड अटैक में पीड़िता का एक पैर बुरी तरह से झुलस गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित को अस्पताल मेंम भर्ती कराया।
Published: 03 Feb 2020, 10:33 AM IST
पीड़िता के परिजनों का कहना है कि आरोपियों ने लड़की के पैरों पर तेजाब फेंका और कहा कि अगली बार, उसके चेहरे पर एसिड फेंकेंगे। पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पीड़िता का इलाज जारी है।
Published: 03 Feb 2020, 10:33 AM IST
बाबूगढ़ पुलिस थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर ने कहा कि नाबालिग के साथ जून 2019 में कथित रूप से दुष्कर्म किया गया था। पुलिस ने मामले में दिलशाद नाम के शख्स को गिरफ्तार किया था। आरोपी फिलहाल जेल में हैं। इसी केस में 7 फरवरी को कोर्ट में पीड़ित की गवाही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि एसिड अटैक लड़की के परिवार और पड़ोसियों के बीच विवाद का परिणाम था। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
Published: 03 Feb 2020, 10:33 AM IST
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 03 Feb 2020, 10:33 AM IST