देश

वीडियोः महिलाओं पर मोदी का गुणगान कर रहे थे पात्रा, अकबर का नाम सुनते ही सूखा गला, पत्रकार से जान छुड़ाकर भागे

महिला सशक्तिकरण पर लंबी-लंबी फेंक रहे पात्रा की जबान को अकबर का नाम सुनते ही जैसे काठ मार गया। हमेशा बोलते रहने वाले पात्रा एक पत्रकार के अकबर पर पूछे गए सवाल पर ना सिर्फ गूंगे से हो गए बल्कि भागने लगे और जाकर जल्दी से गाड़ी में बैठकर वहां से निकल गए।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया एम जे अकबर पर पत्रकार के सवाल से बचकर निकलते संबित पात्रा

कई महिला पत्रकारों द्वारा केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों पर बीजेपी सकते में है। इन दिनों बीजेपी के बयानवीर माने जाने वाले तमाम प्रवक्ता अकबर पर पूछे गए सवालों पर बगलें झांकते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला बीजेपी के सुपर प्रवक्ता संबित पात्रा का है। महिला सशक्तिकरण पर लंबी-लंबी फेंक रहे पात्रा की जबान को अकबर का नाम सुनते ही जैसे काठ मार गया। एक पत्रकार के अकबर पर पूछे गए सवाल पर ना सिर्फ हमेशा बोलने वाले और सबको चुप करा देने वाले पात्रा गूंगे हो गए बल्कि भागने लगे और जाकर जल्दी से गाड़ी में बैठकर वहां से निकल गए। कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, “दौड़ा दौड़ा भागा भागा सा, अपने नेताओं के दुष्कर्मों को छुपाता सा!”

Published: undefined

दरअसल यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए संबित पात्रा महिला सशक्तिकरण पर पीएम मोदी का गुणगान करते नजर आ रहे हैं। तभी एक पत्रकार उनसे महिला सशक्तिकरण से जोड़ते हुए केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर पर रोज लग रहे यौन शोषण के आरोपों पर सवाल पूछता है। सवाल पूछते ही बीजेपी के सुपर प्रवक्ता संबित पात्रा के चेहरे पर हवाईयां उड़ने लगती हैं और मुंह से शब्द गायब हो जाते हैं। कोई चारा ना देख पात्रा वहां से बचकर निकलने की कोशिश करते हैं। लेकिन पत्रकार भी उनके पीछे पड़ जाता है और उनसे बार-बार अकबर पर सवाल पूछता है, जिस पर पात्रा तेजी से नजरें चुराते हुए भागने लगते हैं और जल्दी से गाड़ी में बैठकर वहां से एक तरह से भाग लेते हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined