
देश के अरबों रुपये लेकर भागने वाले भगोड़े विजय माल्या ने भारतीय बैंकों से अपील की है कि वे उसका पैसा लेकर जेट एयरवेज को डूबने से बचा लें। भारतीय बैंकों को लगभग 9 हजार करोड़ का चूना लगाने वाले माल्या को भारत में आर्थिक भगोड़ा घोषित किया हुआ है। भारतीय बैंकों पर आरोप लगाते हुए माल्या का कहना है कि भारतीय बैंक मुझसे अपना पैसा वापस नहीं ले रहे हैं। माल्या ने यह भी कहा कि बैंक मेरा पैसा वापस लेकर जेट एयरवेज को बचाने की कोशिश करें।
जेट एयरवेज की मदद करने का एक और रास्ता दिखाते हुए माल्या ने कहा कि मैं एक बार फिर से दोहराता हूं कि कर्नाटक हाईकोर्ट के सामने मैंने बैंकों और अन्य लोगों का कर्ज चुकाने के लिए अपनी संपत्ति रख दी है, बैंक इसे क्यों नहीं ले रहे हैं? अगर कुछ नहीं है तो उनकी ये संपत्ति जेट एयरवेज को बचाने में मदद कर सकती है।
Published: undefined
जेट एयरवेज के बहाने एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए माल्या ने कहा, “मैंने किंगफिशर एयरलाइंस और उसके कर्मचारियों के लिए करीब 4 हजार करोड़ रुपये इनवेस्ट किए। लेकिन किसी ने इसे नहीं माना और हर तरीके से नकार दिया। इन्हीं बैंकों ने भारत की बेहतरीन एयरलाइन को बुरी तरह से फेल कर दिया। एनडीए सरकार में दोहरा मापदंड।”
Published: undefined
माल्या ने कहा, “बीजेपी प्रवक्ता ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को लिखे मेरे लेटर्स को पढ़कर सुनाया और बताया कि यूपीए सरकार के दौरान प्राइवेट बैंकों ने गलत तरीके से किंगशिफर को सपोर्ट किया। मीडिया ने ही मुझे मौजूदा पीएम के खिलाफ लिखने के लिए उकसाया। मुझे हैरानी है कि एनडीए सरकार में अब क्या बदल गया है।”
Published: undefined
बता दें कि किंगफिशर एयरलाइन्स के मालिक और शराब व्यापारी विजय माल्या बैंकों से लगभग 9 हजार करोड़ का लोन लेकर भाग गया था। भारतीय एजेंसियों के लगातार माल्या के प्रत्यर्पण की कोशिश के बाद ब्रिटेन सरकार ने हाल ही में विजय माल्या के प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी थी, लेकिन माल्या ने इस फैसले के खिलाफ अपील करने का ऐलान कर दिया।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined