देश

'BJP ने चुनाव प्रक्रिया ‘लूटी’, यह लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश है', महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष का दावा

सपकाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘पिछले साल के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव ने इस चोरी को उजागर कर दिया। लोकतंत्र क्या है? यह जनता है, उन्हें दिया गया वोट का अधिकार है और ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ का सिद्धांत है।"

 फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने सोमवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर वोट चोरी के जरिए “चुनावी प्रक्रिया लूटने” का आरोप लगाया और इसे देश में लोकतंत्र को ‘‘खत्म करने की साजिश’’ करार दिया।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के पिछले सप्ताह चुनावी धांधली के दावे के बाद कांग्रेस ने एक वेब पोर्टल शुरू किया है, जिसके जरिए लोग निर्वाचन आयोग से जवाबदेही तय करने की मांग दर्ज कर सकते हैं और साथ ही लोग डिजिटल मतदाता सूची की मांग का समर्थन जता सकते हैं।

Published: undefined

राहुल ने यह भी आरोप लगाया था कि 2024 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों ने कांग्रेस के इस संदेह की पुष्टि की कि चुनाव ‘‘चुराया’’ गया।

सपकाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘पिछले साल के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव ने इस चोरी को उजागर कर दिया। लोकतंत्र क्या है? यह जनता है, उन्हें दिया गया वोट का अधिकार है और ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ का सिद्धांत है। बीजेपी ने वोट चोरी करके पूरी चुनावी प्रक्रिया को लूट लिया। यह लोकतंत्र को खत्म करने की उनकी साजिश है। देश में अब करो या मरो की स्थिति है और सभी विपक्षी दलों व नागरिकों को इसका डटकर विरोध करना चाहिए।’’

उन्होंने राहुल गांधी की ‘‘वोट चोरी’’ टिप्पणी को लेकर निर्वाचन आयोग द्वारा भेजे नोटिस पर कहा कि ‘‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे।’’

Published: undefined

सपकाल ने पुणे में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के इतर ये टिप्पणियां कीं।

वरिष्ठ नेता ने कांग्रेस नेताओं के बीजेपी में शामिल होने की चर्चाओं को ‘‘प्रोपेगैंडा’’ करार दिया।

इस कार्यशाला में वरिष्ठ कांग्रेस नेता बाबासाहेब थोराट, विजय वडेट्टीवार, सतेज पाटिल और विश्वजीत कदम मौजूद थे।

पार्टी अधिकारियों के मुताबिक, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के वीडियो लिंक के जरिए कार्यशाला को संबोधित करने की संभावना है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में लौटी तेजी या फिर ट्रैप? और संसद में नया इनकम टैक्स बिल 2025 पेश

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: नए आयकर विधेयक पर अखिलेश यादव का रिएक्शन, सदन में बिना चर्चा के इतना बड़ा फैसला हो गया

  • ,
  • विपक्षी सांसदों को हिरासत में लिए जाने पर उद्धव ने बीजेपी को घेरा, कहा- आज दुनिया ने लोकतंत्र की ‘हत्या’ देखी

  • ,
  • खेल: आकाश दीप का रोहतास में फैंस ने किया जोरदार स्वागत और ICC ट्रॉफी का सूखा खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध महिला टीम

  • ,
  • उत्तर प्रदेशः फतेहपुर में हिंदू संगठनों ने प्राचीन मकबरे में की तोड़फोड़, भगवा झंडा लगाया, दो पक्षों में पथराव