देश

BMC चुनाव में मतदान प्रतिशत में गिरावट, 2017 के मुकाबले करीब 3.5% कम पड़े वोट

बीएमसी द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक उपनगर भांडुप के वार्ड नंबर 114 में सबसे अधिक 64.53 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि दक्षिण मुंबई के कोलाबा इलाके के वार्ड नंबर 227 में सबसे कम 20.88 प्रतिशत मतदान हुआ।

BMC चुनाव में 52.94 प्रतिशत मतदान (प्रतीकात्मक तस्वीर)
BMC चुनाव में 52.94 प्रतिशत मतदान (प्रतीकात्मक तस्वीर) फोटोः IANS

बृहन्ममुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के बृहस्पतिवार को हुए चुनाव में 52.94 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया जो 2017 में हुए 55.53 प्रतिशत मतदान से कम है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बीएमसी द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक उपनगर भांडुप के वार्ड नंबर 114 में सबसे अधिक 64.53 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि दक्षिण मुंबई के कोलाबा इलाके के वार्ड नंबर 227 में सबसे कम 20.88 प्रतिशत मतदान हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि महानगर में 1.03 करोड़ से अधिक पात्र मतदाताओं में से 52.94 प्रतिशत ने बृहस्पतिवार सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

मतदान समाप्त होने के 15 घंटे से अधिक समय बाद बीएमसी ने अंतिम मतदान प्रतिशत की घोषणा की।

मुंबई में 25 निर्धारित मतगणना केंद्रों पर सुबह 10 बजे से मतगणना जारी है।

पिछले बीएमसी चुनाव 2017 में हुए थे, जिनमें 55.53 प्रतिशत मतदान हुआ था। चुने गए निकाय का कार्यकाल मार्च 2022 में समाप्त हो गया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: UPI पर MDR लगने से क्या फिर बढ़ने वाला है कैश का चलन? RBI के डिप्टी गवर्नर ने कर दिया बड़ा खुलासा!

  • ,
  • ममता बनर्जी का बड़ा एलान, नंदीग्राम और असम उपचुनाव में कांग्रेस को करेंगी समर्थन, बीजेपी को बताया झूठी और जुमला पार्टी'

  • ,
  • सिनेजीवन: 'दुपहिया 2' की रिलीज डेट अनाउंस और आईफा अवॉर्ड्स 2027 को होस्ट करेंगे करण जौहर-वरुण धवन

  • ,
  • पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में मस्जिद के पास विस्फोट, 15 लोगों की मौत, 50 से अधिक घायल,बढ़ने लगा मौत का आंकड़ा

  • ,
  • बिहार: बाढ़ग्रस्त शेखपुरा में लोगों ने अधिकारियों को बनाया बंधक, पुलिसकर्मियों के हथियार छीनने की कोशिश, किया हंगामा