देश

दिल्ली में बारिश के बाद जलभराव से यातायात प्रभावित, सड़कों पर रेंगते नजर आए वाहन

पुलिस ने बताया कि मोती बाग चौक के पास जलभराव के कारण मोती बाग चौक से आरके पुरम सेक्टर-8 की ओर जाने वाले मार्ग पर आरटीआर पर यातायात प्रभावित हुआ।

दिल्ली में बारिश के बाद जलभराव से यातायात प्रभावित
दिल्ली में बारिश के बाद जलभराव से यातायात प्रभावित Kamal Singh

शुक्रवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया जिससे यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने बताया कि अब तक उन्हें यातायात संबंधी 15 शिकायतें और जलभराव की 12 शिकायतें प्राप्त हुई हैं।

दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अद्यतन जानकारी देते हुए बताया कि जीटीके डिपो के पास जलभराव के कारण जीटीके रोड पर यातायात प्रभावित हुआ है। यातायात को वजीराबाद की ओर मोड़ दिया गया है। इसमें कहा गया है, "यात्री एनपीएल की ओर जाने के लिए सड़क संख्या 51 का इस्तेमाल कर सकते हैं।"

पुलिस ने बताया कि मोती बाग चौक के पास जलभराव के कारण मोती बाग चौक से आरके पुरम सेक्टर-8 की ओर जाने वाले मार्ग पर आरटीआर पर यातायात प्रभावित हुआ।

‘एक्स’ पर दिल्ली पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इसी तरह धौला कुआं फ्लाईओवर के नीचे भारी जलभराव के कारण रिंग रोड, वंदे मातरम मार्ग और जीजीआर पर भी यातायात प्रभावित हुआ।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि सत्य निकेतन बस स्टैंड के पास भारी जलभराव के कारण सफदरजंग से धौला कुआं की ओर रिंग रोड पर दोनों तरफ यातायात प्रभावित हुआ।

पुलिस ने यात्रियों से इन सड़कों से बचने का आग्रह किया है।

पीटीआई के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: संसद में परीक्षा में सुधारों पर चर्चा, लोकसभा में 6 घंटे समय निर्धारित, मनीष तिवारी ने दिया स्थगन प्रस्ताव नोटिस

  • ,
  • विपक्ष के तेवर से डरी बिहार सरकार, छात्रों पर दर्ज सभी केस होंगे वापस, गिरफ्तार प्रदर्शनकारी होंगे रिहा

  • ,
  • जौहर विश्वविद्यालय पर नहीं चलेगी बुलडोजर, आयुक्त ने 38 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश पर अगली सुनवाई तक रोक लगाई

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: बीजेपी द्वारा प्रधान का सम्मान लाखों बच्चों के भविष्य की बर्बादी का जश्न - राहुल गांधी

  • ,
  • बीजेपी सरकार में एक और पेपर लीक, अब गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी का पर्चा आउट, सोशल मीडिया पर वायरल