देश

प्रियंका गांधी के संसद में आने पर शशि थरूर ने जताई खुशी, बोले- हर पार्टी में मौजूद हैं परिवार के सदस्य

शशि थरूर ने बांग्लादेश पर कहा, "हमने इस मामले में भी पूछा है। हम सप्ताह में एक बार मिलते हैं। इसलिए, हम 11 दिसंबर को बांग्लादेश पर ब्रीफिंग करेंगे। हालांकि, यह बहुत गंभीर और परेशान करने वाला मामला है।"

प्रियंका गांधी के संसद में आने से शशि थरूर खुश
प्रियंका गांधी के संसद में आने से शशि थरूर खुश फोटोः @INCIndia

प्रियंका गांधी ने गुरुवार को लोकसभा सदस्य के तौर पर शपथ ले ली है। उनके शपथ लेने के बाद कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने खुशी जताई। शशि थरूर ने कहा कि प्रियंका गांधी एक अच्छी उम्मीदवार थीं और उन्होंने बड़ी जीत हासिल की है।

Published: undefined

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, "मैंने खुद प्रियंका गांधी के लिए वायनाड में प्रचार किया था और मैं खुश हूं कि उन्हें चार लाख से अधिक वोटों से जीत मिली है। मेरा मानना है कि जब लोग कामयाब होते हैं तो उनके परिवार के बारे में सोचने में ज्यादा फायदा नहीं है। हर पार्टी में परिवार के सदस्य मौजूद हैं। एक समय मुलायम-अखिलेश और डिंपल भी एक साथ चुनकर संसद पहुंचे थे।"

Published: undefined

उन्होंने प्रवासी समुदाय का जिक्र करते हुए कहा, "बुधवार को समिति की एक बैठक हुई, जिसमें हमने अपने प्रवासी समुदाय की समस्याओं पर चर्चा की। अप्रवासी, विदेश जाने वाले मजदूर, तस्करी के शिकार लोग, घरेलू कामगारों की समस्याओं को लेकर अप्रवासी विधेयक की जरूरत है। इन सभी मुद्दों पर चर्चा हुई, क्योंकि बहुत से सांसदों के पास ऐसे मुद्दे हैं, जो उनके निर्वाचन क्षेत्र से जुड़े लोगों के विदेश में समस्याओं का सामना करने से संबंधित हैं।"

Published: undefined

उन्होंने आगे कहा, "इस बैठक में 22 सांसदों ने भाग लिया है। एक नियमित बैठक में इतनी बड़ी उपस्थिति होना असामान्य है और हमने एक पूरी चर्चा की है, जो समय से अधिक चली है।"

 शशि थरूर ने बांग्लादेश पर कहा, "हमने इस मामले में भी पूछा है। हम सप्ताह में एक बार मिलते हैं। इसलिए, हम 11 दिसंबर को बांग्लादेश पर ब्रीफिंग करेंगे। हालांकि, यह बहुत गंभीर और परेशान करने वाला मामला है और इससे हम सभी भारतीय चिंतित हैं।"

Published: undefined

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • नेतन्याहू के निशाने पर अब स्पेन! बोले- अपने खिलाफ रुख रखने वाले देशों पर कार्रवाई करेगा इजरायल

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मथुरा के वृंदावन में बड़ा हादसा, यमुना में पलटा स्टीमर, मरने वालों की संख्या पहुंची 10, कई लापता

  • ,
  • बंगाल चुनावः टीएमसी को झटका, निर्वाचन आयोग ने कृष्णानगर उत्तर से पार्टी उम्मीदवार का नामांकन खारिज किया

  • ,
  • दुनिया की खबरें: अमेरिका और ईरान युद्धविराम वार्ता के लिए तैयार, नेतन्याहू ने लेबनान के साथ बातचीत को मंजूरी दी

  • ,
  • अखिलेश ने मतदाता सूची के SIR में हेराफेरी का लगाया आरोप, 'BJP मुद्दों पर पिछड़ती है, तो संस्थाओं की लेती है आड़'