देश

''PDA' की हिस्सेदारी के जरिए सामाजिक न्याय का संकल्प मिलकर पूरा करेंगे', खड़गे-राहुल ने अखिलेश को जन्मदिन की बधाई दी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सामाजिक न्याय, समावेशी विकास, लोकतंत्र और संविधान को मजबूत करने की दिशा में सभी मिलकर आगे बढ़ेंगे।

खड़गे-राहुल ने अखिलेश को जन्मदिन की बधाई दी
खड़गे-राहुल ने अखिलेश को जन्मदिन की बधाई दी फोटोः सोशल मीडिया

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन पर मंगलवार को शुभकामनाएं दीं और कहा कि ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) की हिस्सेदारी के जरिए सामाजिक न्याय का संकल्प मिलकर पूरा किया जाएगा।

Published: undefined

'सामाजिक न्याय का संकल्प हम मिल कर पूरा करेंगे'

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई अखिलेश यादव जी। पीडीए की हिस्सेदारी से सामाजिक न्याय का संकल्प हम मिल कर पूरा करेंगे। अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं।’’

Published: undefined

कांग्रेस अध्यक्ष ने अखिलेश को दी शुभकामनाएं

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सामाजिक न्याय, समावेशी विकास, लोकतंत्र और संविधान को मजबूत करने की दिशा में सभी मिलकर आगे बढ़ेंगे।

खड़गे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री अखिलेश यादव को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं आपके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सामाजिक न्याय, समावेशी विकास और लोकतंत्र एवं संविधान को मजबूत करने की ओर हम मिलकर अग्रसर रहेंगे।’’

Published: undefined

अखिलेश यादव का जन्म एक जुलाई, 1973 को हुआ था। वह समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पुत्र हैं। वर्ष 2012 में वह 38 वर्ष की उम्र में उत्तर प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री बने और 2017 तक इस पद पर रहे।

वह वर्तमान में उत्तर प्रदेश के कन्नौज से लोकसभा सदस्य हैं।

पीटीआई के इनपुट के साथ

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined