देश

मौसम अपडेट: यूपी-बिहार से दिल्ली-एमपी तक बदलेगा मौसम, जानें कब और कहां होगी बारिश-बर्फबारी

दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 22 राज्यों में आंधी-बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें दिल्ली, यूपी, बिहार और पूर्वोत्तर के कई राज्य शामिल हैं।

फोटो: AI Generated
फोटो: AI Generated 

देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दो पश्चिमी विक्षोभों के सक्रिय होने से उत्तर भारत, पूर्वोत्तर और मध्य भारत समेत 22 राज्यों में आंधी-तूफान, बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू होगा। हालांकि, उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो दिनों तक तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है, लेकिन इसके बाद फिर गिरावट आने की संभावना है।

Published: undefined

पहाड़ों से मैदान तक बारिश-बर्फबारी का असर

मौसम विभाग के मुताबिक, 27 मार्च तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 31 मार्च तक छिटपुट से लेकर व्यापक बारिश के आसार हैं। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हो सकती है और इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

Published: undefined

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भी असर

पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में भी मौसम का असर साफ दिखाई देगा। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 25 से 29 मार्च के बीच भारी बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी कुछ जगहों पर भारी वर्षा हो सकती है।

वहीं, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और विदर्भ में हल्की बारिश और आंधी-तूफान के आसार हैं, जबकि तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल में अगले पांच दिनों तक गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। तटीय महाराष्ट्र और केरल में 25 से 27 मार्च के बीच गर्म और आर्द्र मौसम बना रह सकता है।

Published: undefined

दिल्ली-यूपी-बिहार में ओले और तेज आंधी का अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते तापमान पर अब ब्रेक लगने वाला है। 26 मार्च की दोपहर या शाम तक हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है, जबकि 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 30 मार्च तक बारिश का सिलसिला जारी रहने और 29-30 मार्च को 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट है। 27 मार्च को तेज बारिश और 29 से 31 मार्च तक कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो सकती है। वहीं बिहार में 27 मार्च को ओलावृष्टि, तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जबकि 28 मार्च को भी गरज के साथ बारिश हो सकती है। किसानों को फसलों को सुरक्षित रखने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined