
देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 3 जुलाई को देश के 16 राज्यों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में अगर आप कहीं यात्रा की योजना बना रहे हैं तो घर से निकलने से पहले अपने राज्य का मौसम अपडेट जरूर देख लें।
Published: undefined
IMD के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसके प्रभाव से अगले 5 से 6 दिनों तक देश के मध्य हिस्सों में मॉनसून सक्रिय रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2 से 3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के उत्तर अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश के बाकी हिस्सों, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कुछ अन्य इलाकों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। वहीं 2 से 5 जुलाई के दौरान दक्षिण गुजरात और कोंकण, 2 से 4 जुलाई के दौरान सौराष्ट्र और कच्छ, 3 और 4 जुलाई को पश्चिमी मध्य प्रदेश और ओडिशा तथा 3 से 5 जुलाई के दौरान मध्य महाराष्ट्र में कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है।
Published: undefined
राजधानी दिल्ली में आज हल्की से भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने आंधी की भी चेतावनी दी है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
Published: undefined
मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, आगरा, मथुरा, इटावा, फिरोजाबाद, बांदा, कानपुर और कानपुर देहात समेत कई जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। IMD के अनुसार, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 3 से 8 जुलाई के बीच हल्की से भारी बारिश हो सकती है, जबकि 5 जुलाई से बारिश की गतिविधियां और तेज होने के आसार हैं।
Published: undefined
भोजपुर, कैमूर, बक्सर, जमुई, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज, खगड़िया और मुंगेर समेत कई जिलों में आज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक इन इलाकों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
Published: undefined
जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर, जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर और अलवर समेत कई जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। इस दौरान गरज-चमक के साथ 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर धूलभरी आंधी की भी संभावना है। IMD के अनुसार, 4 से 8 जुलाई के बीच बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। 5 से 7 जुलाई के दौरान पश्चिमी राजस्थान और 7 से 8 जुलाई के दौरान पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
Published: undefined
देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा और ऊधमसिंह नगर में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 4 से 8 जुलाई के बीच भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और अचानक जलभराव का खतरा भी बना रहेगा।
Published: undefined
शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा, सोलन, सिरमौर, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना और किन्नौर में आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। IMD के अनुसार, 5 से 8 जुलाई के बीच कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके चलते भूस्खलन और फ्लैश फ्लड का खतरा बढ़ सकता है।
Published: undefined
श्रीनगर, जम्मू, अनंतनाग, बारामूला, पुलवामा, कुलगाम, डोडा, राजौरी, पुंछ, उधमपुर और कठुआ समेत कई जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। IMD के अनुसार, 7 और 8 जुलाई को यहां बारिश का दौर फिर तेज होगा और कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है।
Published: undefined
रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, देवघर, दुमका, गिरिडीह, पलामू, गढ़वा और साहिबगंज समेत कई जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। IMD के अनुसार, 4 से 8 जुलाई के बीच राज्य में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी और कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined