देश

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में 3 और 4 मई को येलो अलर्ट जारी, बारिश और तेज हवाओं से मिलेगी गर्मी में राहत

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण यह बदलाव हो रहा है, जिसका असर पहाड़ों पर बर्फबारी के रूप में और मैदानी इलाकों में बारिश एवं आंधी के रूप में दिखाई दे रहा है।

दिल्ली-एनसीआर में 3 और 4 मई को येलो अलर्ट जारी
दिल्ली-एनसीआर में 3 और 4 मई को येलो अलर्ट जारी फोटो: IANS

राजधानी दिल्ली और आसपास एनसीआर में रहने वाले लोगों को अगले एक दो दिनों में गर्मी से और राहत मिल सकती है। मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 3 और 4 मई को क्षेत्र में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। इस दौरान मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे भीषण गर्मी और तेज धूप से परेशान लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Published: undefined

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण यह बदलाव हो रहा है, जिसका असर पहाड़ों पर बर्फबारी के रूप में और मैदानी इलाकों में बारिश एवं आंधी के रूप में दिखाई दे रहा है। मौसम रिपोर्ट के अनुसार 2 मई को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की संभावना जताई गई है। इस दिन आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहा और किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई।

Published: undefined

वहीं, 3 मई को तापमान में गिरावट के संकेत मिले हैं, जहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने विशेष रूप से चेतावनी दी है कि 3 मई की दोपहर और शाम के समय हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने की भी आशंका है। इसी तरह 4 मई को भी मौसम का यही रुख बना रहेगा।

Published: undefined

इस दिन अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं जारी रह सकती हैं। 5 मई को भी मौसम विभाग ने बारिश और आंधी की संभावना जताई है, हालांकि इस दिन किसी विशेष चेतावनी की घोषणा नहीं की गई है। तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी का सीधा असर मैदानी इलाकों, खासकर एनसीआर में देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि तापमान में गिरावट के साथ मौसम में ठंडक घुलने लगी है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: 'पागलों के हाथ में नहीं दे सकते एटम बम...', ट्रंप ने ठुकराया ईरान का ऑफर, फिर दी वॉर्निंग

  • ,
  • संसदीय समितियों के अध्यक्ष नियुक्त किए, वेणुगोपाल पीएसी के प्रमुख, बैजयंत पांडा को पीएसयू समिति की जिम्मेदारी

  • ,
  • मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सेना की कमर तोड़ चुका ईरान! कई अमेरिकी सैन्य अड्डे पूरी तरह बर्बाद, रिपोर्ट में हैरान करने वाला खुलासा

  • ,
  • पश्चिम बंगाल चुनाव: दक्षिण 24 परगना जिले में 15 बूथों पर दोबारा वोटिंग, EVM से छेड़छाड़ के लगे थे आरोप

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: बंगाल के 15 मतदान केंद्रों पर फिर डाले जाएंगे वोट, EC ने कहा - 2 मई को होगा पुनर्मतदान