देश

यह सम्मान किस बात का है? इस्तीफे के बाद संसद परिसर में धर्मेंद्र प्रधान के स्वागत पर जयराम ने BJP से पूछा सवाल

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसको लेकर ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि बीजेपी सांसद प्रधान का स्वागत ऐसे किया जा रहा है कि मानो उन्होंने कोई बड़ी उपलब्धि हासिल की हो।

यह सम्मान किस बात का है? इस्तीफे के बाद संसद परिसर में धर्मेंद्र प्रधान के स्वागत पर जयराम ने BJP से पूछा सवाल
यह सम्मान किस बात का है? इस्तीफे के बाद संसद परिसर में धर्मेंद्र प्रधान के स्वागत पर जयराम ने BJP से पूछा सवाल  फोटो: सोशल मीडिया

कांग्रेस ने संसद परिसर में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कुछ सांसदों द्वारा पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के स्वागत किए जाने को लेकर सोमवार को बीजेपी पर निशाना साधा और सवाल किया कि पेपर लीक, ‘‘बर्बाद होती शिक्षा व्यवस्था’’ और छात्रों पर कथित लाठीचार्ज तथा पैलेट गन के इस्तेमाल के लिए प्रधान की सराहना की जा रही है।

इस्तीफे के बाद प्रधान का टोपी पहनाकर स्वागत 

प्रधान शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफे के बाद सोमवार को जब संसद पहुंचे तो बीजेपी के सांसदों उनका स्वागत किया। बिहार के दरभंगा से लोकसभा सदस्य गोपालजी ठाकुर ने उन्हें ‘पाग’ (मिथिला की पारंपरिक टोपी) पहनाई।

प्रधान के स्वागत पर जयराम का तंज 

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसको लेकर ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि बीजेपी सांसद प्रधान का स्वागत ऐसे किया जा रहा है कि मानो उन्होंने कोई बड़ी उपलब्धि हासिल की हो।

उन्होंने आरोप लगाया कि देश ने पहले भी देखा है कि प्रधान ने अपने इस्तीफे में पेपर लीक के लिए माफी मांगने के बजाय छात्रों पर ही ‘‘गुमराह होने’’ का आरोप लगाया था।

रमेश ने कहा कि इसके बाद सभी केंद्रीय मंत्रियों ने सोशल मीडिया पर प्रधान की ‘‘वाहवाही’’ की।

जयराम रमेश ने बीजेपी से पूछे सवाल 

कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि यह पूरा घटनाक्रम अत्यंत शर्मनाक है और देश के युवाओं का घोर अपमान है।’’

उन्होंने बीजेपी से स्पष्ट करने को कहा कि पेपर लीक, ‘‘बर्बाद होती शिक्षा व्यवस्था’’ और छात्रों पर लाठीचार्ज तथा पैलेट गन चलाए जाने के बावजूद क्या प्रधान का काम सराहनीय था।

रमेश ने कहा, ‘‘अगर नहीं, तो यह सम्मान किस बात का है? और अगर हां, तो क्या बीजेपी देश के युवाओं और छात्रों को यही संदेश देना चाहती है? देश जवाब चाहता है।’’

पीटीआई के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • पंजाब कांग्रेस ने गुलजार सिंह मामले में भगवंत मान सरकार को घेरा, पीड़ित परिवार के साथ धोखा करने का आरोप लगाया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 'UP सरकार के लोग कर रहे बड़े पैमाने पर अन्याय', विनोद साहनी की मौत पर अखिलेश यादव का तीखा हमला

  • ,
  • Delhi Traffic Alert: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर शनिवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें कौन सी सड़कें बंद

  • ,
  • ब्रिक्स बिजनेस फोरम से पुतिन का अमेरिका पर निशाना, बोले- प्रतिबंध लगाने वाले देश खुद औद्योगिक गिरावट से जूझ रहे

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: वैश्विक तनावों के चलते बाजार लाल निशान में बंद और अमेरिका में डीजल $6 प्रति गैलन के पार