
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपराध के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला है। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक लड़की की कथित तौर पर हत्या किए जाने की घटना को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज्य में बेटियां इतनी असुरक्षित क्यों हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि जिस देश और प्रदेश में मां-बाप को अपनी बेटी की प्राथमिकी लिखवाने के लिए गुहार लगानी पड़े, वहां की सरकार को सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
Published: undefined
गाजीपुर के करंडा इलाके में गत 15 अप्रैल को एक लड़की की कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी हरिओम पांडे को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद समाजवादी प्रतिनधिमंडल के दौरे के दौरान ग्रामीणों और सपा कार्यकर्ताओं के बीच पथराव भी हुआ था।
Published: undefined
गांधी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘उत्तर प्रदेश के ग़ाज़ीपुर में विश्वकर्मा समाज की एक बेटी के साथ बलात्कार और निर्मम हत्या - और फिर परिवार को प्राथमिकी दर्ज कराने से रोकने के लिए धमकियाँ, हिंसा। हाथरस, कठुआ, उन्नाव और आज ग़ाज़ीपुर, यह एक ‘पैटर्न’ है। मणिपुर की बेटी ने न्याय की राह देखते-देखते दम तोड़ दिया।’’
उन्होंने दावा किया, ‘‘हर बार वही चेहरा, पीड़िता दलित, पिछड़ी, आदिवासी, ग़रीब। हर बार वही सच्चाई, अपराधी को संरक्षण, पीड़ित को प्रताड़ना। हर बार वही चुप्पी, सत्ता की, जिन्हें बोलना चाहिए था।’’
Published: undefined
गांधी ने कहा कि जिस देश और प्रदेश में माँ-बाप को अपनी बेटी की प्राथमिकी लिखवाने के लिए भीख माँगनी पड़े, उस देश की सरकार को सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
उन्होंने कहा, ‘‘दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई हो, परिवार को सुरक्षा मिले, उच्चस्तरीय जांच हो और तुरंत न्याय मिले। मोदी जी, मुख्यमंत्री जी जवाब दीजिए, आपके राज में बेटियां इतनी असुरक्षित क्यों हैं?’’
गांधी ने कहा, ‘‘ऐसे हालात में न्याय मांगा नहीं, छीना जाता है और हम छीनकर लाएंगे।’’
Published: undefined
इस मामले को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘गाजीपुर में एक लड़की की हत्या के मामले में पहले मामला दर्ज होने में आनाकानी, फिर पीड़ित परिवार को धमकियां मिलना और दबंगों द्वारा अराजकता फैलाना यह दिखाता कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार चरम पर है। बीजेपी राज में अब यही अघोषित कानून बन गया है कि जब भी किसी महिला पर अत्याचार होता है तो पीड़ित को ही और प्रताड़ित किया जाता है।’’
उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं के संबंध में प्रधानमंत्री मोदी की बड़ी-बड़ी बातें सिर्फ दिखावा हैं।
प्रियंका ने कहा, ‘‘उन्नाव हो, हाथरस हो, प्रयागराज हो या गाजीपुर, जहां भी महिलाओं के साथ अन्याय हुआ, बीजेपी अपनी पूरी सत्ता के साथ पीड़िता के खिलाफ, अत्याचारी के साथ खड़ी हो गई। देश भर की महिलाएं ये अंधेरगर्दी देख रही हैं।’’
Published: undefined
पीटीआई के इनपुट के साथ
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined