देश

महाराष्ट्र के एमवीए गठबंधन के फार्मूले को गोवा चुनाव में भी दोहराएंगे: संजय राउत

शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने सोमवार को कहा कि शिवसेना आगामी गोवा चुनावों के लिए महाराष्ट्र के 'सफल' महा विकास अघाड़ी गठबंधन के फॉर्मूले को दोहराने की कोशिश करेगी।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने सोमवार को कहा कि शिवसेना आगामी गोवा चुनावों के लिए महाराष्ट्र के 'सफल' महा विकास अघाड़ी गठबंधन के फॉर्मूले को दोहराने की कोशिश करेगी। राज्य के चार दिवसीय दौरे पर गोवा पहुंचे राउत ने यह भी कहा कि वह गठबंधन के गठन पर चर्चा के लिए मंगलवार को राज्य में कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेताओं से बात करेंगे।

राउत ने गोवा के डाबोलिम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद संवाददाताओं से कहा, "निश्चित तौर पर शिवसेना गोवा में कुछ सीटों पर चुनाव लड़ेगी और हम गठबंधन करने की कोशिश कर रहे हैं। कल हम कांग्रेस नेताओं, राकांपा नेताओं से बात करेंगे और हम एक नया गठबंधन बनाने की कोशिश करेंगे।"

राउत ने कहा, "महाराष्ट्र में यह एक सफल फॉर्मूला है और हम इसे गोवा में भी इस्तेमाल करेंगे।"

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पवन खेड़ा ने पूछा- केंद्रीय गृह मंत्री किस बात से डर रहे हैं? युवाओं का सामना करने से...

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए साक्षात्कार का पहला दिन, तीन पूर्व आईएएस अधिकारी भी इंटरव्यू देने पहुंचे

  • ,
  • झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन से दिल्ली पुलिस की ज्यादती से ध्यान नहीं भटका सकती केंद्र सरकारः कांग्रेस

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक को दिया धोखा! और होर्मुज स्ट्रेट संकट पर ईरान-जर्मनी की चर्चा

  • ,
  • बारिश के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में भरा पानी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी, सामने आए वीडियो