देश

सीएम योगी के ‘सामूहिक विवाह योजना’ में धोखाधड़ी, विवाहित महिलाओं को दिए चांदी के बजाए लोहे के जेवर

औरैया जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित विवाह समारोह में नवविवाहितों को योगी सरकार द्वारा उपहार में चांदी की जगह लोहे की पायल और बिछिया दिए जाने का मामला सामने आया है। 

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  औरैया जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में धोखाधड़ी

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की सामूहिक विवाह समारोह के तहत गरीब लड़कियों का विवाह कराने वाली योजना सवालों के घेरे में है। 18 फरवरी को हुए समाजिक काम के नाम पर धोखाधड़ी की वजह से पूरा कार्यक्रम विवादों में घिर गया है। योजना के तहत जनपद की कई गरीब लड़कियों की शादी कराई गई थी और उन्हें जिला प्रशासन की ओर से बिछिया और पायल दिया गया था। लेकिन विवाह मे मिले चांदी के सामान को बेचने के लिए नवविवाहित महिलाएं जब जेवर के दुकान पहुंची तो पता चला कि जेवर चांदी की बजाय लोहे का है।

नाराज महिलाओं ने प्रदर्शन के बाद डीएम श्रीकांत से शिकायत की है। डीएम ने इस मामले में जांच कराने का आश्वासन दिया है, लेकिन नाराज महिलाएं आश्वासन से संतुष्ट नहीं हुए।

डीएम ने विवाह समारोह में दिए गए आभूषणों के मामले में जांच कमिटी गठित कर दी है। जांच कमिटी का अध्यक्ष समाज कल्याण अधिकारी विनीत तिवारी को बनाया गया है। डीएम ने आपूर्ति करने वाली कंपनी का भुगतान भी रोक दिया है।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सरकार पात्र कन्या को एक मोबाइल फोन और 35 हजार रुपये देती है। इनमें से 20 हजार रुपये सरकार सीधे कन्या के खाते में भेजती है। 10 हजार रुपए से लड़की के लिए कपड़े, चांदी की पायल, चांदी बिछिया और सात बर्तन देने का नियम है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने होर्मुज से सभी बारूदी सुरंग हटाने का किया दावा, ईरान को नए विस्फोटक बिछाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए