दुनिया

इराक: बगदाद में हुए विस्फोट में 14 लोगों की मौत, 90 से ज्यादा घायल

बगदाद में यह विस्फोट सदर शहर की शिया मस्जिद के पास एक घर में हुआ है। इस घर का इस्तेमाल भंडारगृह के तौर पर किया जा रहा था। विस्फोट में घर पूरी तरह से नष्ट हो गया है और आसपास के 5 घर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया बगदाद में हुए विस्फोट में 14 लोगों की मौत

इराक की राजधानी बगदाद में बुधवार, 6 जून को हुए विस्फोट में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 90 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस धमाके की जानकारी इराक गृह मंत्रालय से जुड़े सूत्रों ने दी है। यह विस्फोट बुधवार शाम को सदर शहर की शिया मस्जिद के पास एक घर में हुआ। इस घर का इस्तेमाल भंडारगृह के तौर पर किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि विस्फोट में घर पूरी तरह से नष्ट हो गया है और आसपास के 5 घर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

धमाके के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय पुलिस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। यह धमाका कैसै हुआ या किसने किया, इस बात की जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है। वहीं सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि क्या यह एक हादसा था या अतंकी हमला।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 07 Jun 2018, 9:02 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?