दुनिया

अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में आतंकी हमले में 35 लोगों की मौत, सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में 80 आतंकी ढेर

अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में हुए आतंकी हमले में 35 लोगों की मौत हो गई है। सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 80 आतंकवादी भी मारे गए हैं। देश के राष्ट्रपति रोच मार्क काबोर ने इसकी जानकारी मीडिया को दी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

क्रिसमस सीजन में अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में हुए आतंकी हमले में 35 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 80 आतंकवादी भी मारे गए हैं। बुर्किना फासो के राष्ट्रपति रोच मार्क काबोर ने कहा कि आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में करीब 80 आतंकवादी मारे गए हैं। पिछले 5 साल में बुर्किना फासो में यह सबसे बड़ी आतंकी घटना है।

Published: undefined

राष्ट्रपति रोच मार्क ने इस बड़े आतंकी हमले की जानकारी ट्वीटर पर दी। हमले में मृतकों में ज्यादातर महिलाएं हैं। बुर्किना फासो की सेना ने कहा कि अरबिंदा शहर में सुबह सुबह हुए इस आतंकी हमले में 7 जवान मारे गए हैं।

Published: undefined

राष्ट्रपति रोच मार्क ने कहा कि जवानों की साहसी कार्रवाई में 80 आतंकी मारे गए। राष्ट्रपति ने बताया कि हमले में 35 नागरिकों की मौत हो गई जिनमें ज्यादातर महिलाएं हैं। बाद में बुर्किना फासो के संचार मंत्री रेमिस डैनजिनोऊ ने बताया कि जिन 35 लोगों की मौत हुई है उनमें 31 महिलाएं हैं। राष्ट्रपति ने देश में 48 घंटे के लिए राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

Published: undefined

अभी तक किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। जांच एजेंसियों की ओर से कहा गया है कि मामले की जांच चल रही है। बुर्किना फासो के पड़ोसी देश माली और नाइजर हैं जहां अक्सर आतंकी हमले होते रहते हैं। इस पूरे इलाके में 2015 के आसपास आतंकी घटनाओं में इजाफा देखा गया है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: 40 साल में पहली बार नॉकआउट मैच जीता मेक्सिको, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस में लगी आग, 8 की मौत

  • ,
  • FIFA: स्वीडन के खिलाफ 3-0 से जीता फ्रांस, एमबाप्पे रहे टीम के हीरो, दो गोल दागे, इस मामले में की मेसी की बराबरी

  • ,
  • मौसम अपडेट: दिल्ली, यूपी, बिहार और महाराष्ट्र समेत 15 राज्यों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट, आंधी-बारिश की चेतावनी

  • ,
  • पाकिस्तान पर अफगानिस्तान का पलटवार! बलूचिस्तान-खैबर पख्तूनख्वा में एयरस्ट्राइक और ड्रोन हमलों का दावा

  • ,
  • दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक से टक्कर के बाद हरिद्वार से इंदौर जा रही बस में लगी आग, 8 यात्रियों की मौत