Published: undefined
चीन और रूस अंतर्राष्ट्रीय चंद्र अनुसंधान स्टेशन का संयुक्त रूप से निर्माण करेंगे। साथ ही वे अंतर्राष्ट्रीय चंद्र अनुसंधान स्टेशन को लेकर व्यापक सहयोग बढ़ाएंगे और सभी इच्छुक देश व अंतर्राष्ट्रीय मित्र भी इसमें शामिल हो सकते हैं। चीन और रूस की ओर से इसका एलान किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय चंद्र अनुसंधान स्टेशन चंद्रमा की सतह या चांद की कक्षा मेंलंबे समय तक स्वतंत्रता से रहने वाला एक व्यापक वैज्ञानिक प्रयोग बेस है। जिसमें चंद्र अन्वेषण औरउपयोग, चंद्रमा आधारित अवलोकन, बुनियादी विज्ञान प्रयोगऔर तकनीकी सत्यापन आदि बहु-विषयक और बहु उद्देश्यीय वैज्ञानिक अनुसंधान गतिविधियां आयोजित होंगी।
अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष यात्री महासंघ अंतरिक्ष परिवहन समिति और चीन एयरोस्पेस विज्ञान व उद्योग की दूसरी अकादमी के शोधकर्ता यांग यूकुआंग ने कहा कि मौजूदा स्थिति में अंतर्राष्ट्रीय चंद्र अनुसंधान स्टेशन को मानव रहित वैज्ञानिक अनुसंधान स्टेशन के रूप में काम करना चाहिये।
Published: undefined
Published: undefined
दक्षिण अफ्रीकी पुलिस ने हाल के वर्षो में देश के सबसे बड़े बैंकिंग घोटाले के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। दरअसल यह गिरफ्तारी वीबीएस म्यूचुअल बैंक के कॉलेप्स होने के संबंध में हुई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने कहा कि संदिग्धों को गुरुवार सुबह गौतेंग और लिम्पोपो प्रांतों में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के खिलाफ चोरी, धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार, मनी लॉन्ड्रिंग और धमकी देने के आरोप समेत कई मामले दर्ज किए गए हैं।
Published: undefined
Published: undefined
अज्ञात बंदूकधारियों ने शुक्रवार को नाइजीरिया के कडूना राज्य के एक स्कूल पर हमला किया और कई छात्रों का अपहरण कर लिया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। कडूना में एक पुलिस प्रवक्ता मोहम्मद जलीगे ने सिन्हुआ समाचार एजेंसी से इस घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि बंदूकधारियों ने मांडो क्षेत्र में स्थित फेडरल कॉलेज ऑफ फॉरेस्ट्री मैकेनाइजेशन पर हमला किया।
जलीगे ने कहा, "हमारे पास छात्रों (अपहरण किए गए) की संख्या का कोई विवरण नहीं है।"
उन्होंने कहा कि पुलिस अन्य सुरक्षा बलों के साथ मिलकर अपहरणकर्ताओं का पता लगाने और छात्रों को बचाने के लिए काम कर रही है।
पिछले महीने, नाइजर राज्य के कगारा में एक बोर्डिग स्कूल से कम से कम 27 छात्रों का अपहरण कर लिया गया था।
Published: undefined
Published: undefined
पेशावर से ताल्लुक रखने वाले एक पाकिस्तानी टिकटॉक स्टार ने खुदकुशी कर ली है। उनका नाम शहजाद अहमद है। वह 20 साल के थे। शहजाद ने अपने किसी महिला प्रशंसक को शादी के लिए प्रस्ताव भेजा था, जिसे ठुकरा दिए जाने के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। मीडिया रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई है।
द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने गुरुवार को बताया, टिकटॉक पर शहजाद के फॉलोअर्स की संख्या दस लाख से भी अधिक थी। वह पहले भी अपनी जान लेने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन उन्हें बचा लिया गया था।
Published: undefined
Published: undefined
स्वीडन की क्राउन प्रिंसेज और उनके पति डैनिएल के कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने की घोषणा की गई है। रॉयल कोर्ट की सूचना प्रबंधक मागेर्टा थोरग्रेन ने गुरुवार को स्थानीय मीडिया को बताया, सर्दी-खांसी और बुखार आने के लक्षणों के बाद बुधवार को शाही जोड़े ने खुद को आइसोलेट कर लिया था।
थोरग्रेन के हवाले से सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में बताया, "दोनों में फ्लू जैसे सामान्य लक्षण दिखाई दिए हैं, लेकिन दोनों की स्थिति ठीक बनी हुई है।"
इनके बच्चे प्रिसेंस एस्टेले और प्रिंस ऑस्कर ने खुद को घर पर क्वॉरंटाइन कर लिया है।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined