दुनिया

बम धमाकों से फिर दहला अफगानिस्तान, शुक्रवार को नमाज के दौरान मस्जिद में दो धमाकों से 18 लोगों की मौत, 50 घायल

बताया जा रहा है कि मस्जिद में दो धमाके हुए हैं। धमाकों के बाद मस्जिद में कहोराम मच गया। लोग इधर-ऊधर भागने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

अफगानिस्तान एक बार फिर धमाकों से दहल उठा है। शुक्रवार को नंगरहार प्रांत के एक मस्जिद में यह धमाका हुआ है। धमाके में 18 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं इस विस्फोट में 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। यह धमाका उस वक्त हुआ जब लोग मस्जिद में नमाज पढ़ रहे थे। मस्जिद में बड़ी संख्या में लोग नमाज पढ़ने के लिए पहुंचे थे, इसी दौरान धमाका हो गया।

बताया जा रहा है कि मस्जिद में दो धमाके हुए। धमाकों के बाद मस्जिद में कहोराम मच गया। लोग इधर-ऊधर भागने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई घायलों की हालत गंभीर है। ऐसे में मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पवन खेड़ा ने पूछा- केंद्रीय गृह मंत्री किस बात से डर रहे हैं? युवाओं का सामना करने से...

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए साक्षात्कार का पहला दिन, तीन पूर्व आईएएस अधिकारी भी इंटरव्यू देने पहुंचे

  • ,
  • झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन से दिल्ली पुलिस की ज्यादती से ध्यान नहीं भटका सकती केंद्र सरकारः कांग्रेस

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक को दिया धोखा! और होर्मुज स्ट्रेट संकट पर ईरान-जर्मनी की चर्चा

  • ,
  • बारिश के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में भरा पानी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी, सामने आए वीडियो